Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस पर फायरिंग के चार-दोषियों को 5-5 साल की कैद:बुलंदशहर कोर्ट ने तीन पर 10-10 हजार, एक पर 11 हजार का जुर्माना भी लगाया

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर कोर्ट ने सोमवार को पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग करने के मामले में चार आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत ने चारों को 5-5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही तीन दोषियों पर 10-10 हजार और एक पर 11 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया। 2020 में पुलिस टीम पर की थी फायरिंग मामला वर्ष 2020 का है। थाना पहासू क्षेत्र में साटू उर्फ बंटी, घनश्याम उर्फ पौंला, गवेन्द्र सिंह और लाला उर्फ प्रेमचंद ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। इस दौरान पुलिस ने लाला उर्फ प्रेमचंद के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया था। मामले में 23 अक्टूबर 2020 को थाना पहासू में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। दिसंबर 2020 में दाखिल की थी चार्जशीट पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 20 दिसंबर 2020 को न्यायालय में आरोप-पत्र दाखिल कर दिया था। बाद में इस मामले को 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत चिह्नित किया गया। मॉनीटरिंग सेल ने अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में प्रभावी पैरवी की। तीन दोषियों पर 10-10 हजार, एक पर 11 हजार जुर्माना सोमवार शाम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी-04 डॉ. सुरेश कुमार की अदालत ने चारों आरोपियों को दोषी करार देते हुए 5-5 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने साटू उर्फ बंटी, घनश्याम उर्फ पौंला और गवेन्द्र सिंह पर 10-10 हजार रुपए, जबकि लाला उर्फ प्रेमचंद पर 11 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती की डीएम अन्नपूर्णा गर्ग का ट्रांसफर:बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी, मनोज कुमार राय होंगे नए जिलाधिकारी
    Next Article
    अमिताभ बच्चन-अभिषेक को जान से मारने की धमकी:गैंगस्टर गोल्डी बोला- मुंबई में हमारे 200 साथी, बुलेटप्रूफ केबिन भी बचा नहीं पाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment