Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती की डीएम अन्नपूर्णा गर्ग का ट्रांसफर:बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी, मनोज कुमार राय होंगे नए जिलाधिकारी

    1 hour ago

    1

    0

    श्रावस्ती की जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग का शासन ने तबादला कर दिया है। सोमवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच जारी जानकारी के मुताबिक, उन्हें बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं, नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन विभाग में विशेष सचिव रहे आईएएस अधिकारी मनोज कुमार राय श्रावस्ती के नए जिलाधिकारी होंगे। सात महीने रहा अन्नपूर्णा गर्ग का कार्यकाल 2016 बैच की आईएएस अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने 21 अप्रैल 2026 को श्रावस्ती के जिलाधिकारी का पद संभाला था। जिले में उनका कार्यकाल करीब सात महीने का रहा। जनता दर्शन में शिकायतों पर कराई कार्रवाई कार्यकाल के दौरान जनता दर्शन में वरासत के नाम पर 30 हजार रुपए की अवैध वसूली की शिकायत सामने आई थी। इस पर संबंधित लेखपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। शिकायतकर्ता महिला को उसकी रकम भी वापस दिलाई गई। जनता दर्शन में भूमि विवाद, राशन और पारिवारिक समस्याओं से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाते थे। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण शिक्षा और पोषण व्यवस्था की समीक्षा के लिए अन्नपूर्णा गर्ग ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिला पोषण समिति की बैठकों में कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी और ई-कवच ऐप पर उनका विवरण अपडेट करने के निर्देश दिए। सूर्यघर योजना और निर्माण कार्यों की समीक्षा की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने बैंकों, यूपीनेडा और वेंडरों के बीच तालमेल पर जोर दिया। नगर निकायों में निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान भिनगा नगर पालिका और इकौना नगर पंचायत को गैरजरूरी निर्माण प्रस्तावों से बचने और निविदा प्रक्रिया पारदर्शी रखने के निर्देश दिए। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान नए युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने और बीएलओ की जवाबदेही तय करने के लिए बूथों का निरीक्षण भी किया गया। मनोज कुमार राय संभालेंगे जिले की जिम्मेदारी अन्नपूर्णा गर्ग के तबादले के बाद मनोज कुमार राय श्रावस्ती के नए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके सामने जिले में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने के साथ आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने की जिम्मेदारी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी में घर में घुसकर की थी वारदात, पॉक्सो कोर्ट ने लगाया जुर्माना
    Next Article
    पुलिस पर फायरिंग के चार-दोषियों को 5-5 साल की कैद:बुलंदशहर कोर्ट ने तीन पर 10-10 हजार, एक पर 11 हजार का जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment