Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिसवालों ने ज्वेलर के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला:बाइक में स्मैक रखी; शाहजहांपुर में 2 लाख रुपए लेकर छोड़ा

    23 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में 4 पुलिसवालों ने एक ज्वेलर की बाइक की डिग्गी में स्मैक रख दी। उसे पुलिस चौकी ले गए और जमकर मारा-पीटा। उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद 2 लाख रुपए लेकर ज्वेलर को छोड़ा। व्यापारी ने चौकी से ही अपने पिता को फोन कर रुपए मंगाए थे। इसका ऑडियो भी सामने आया है। रविवार को ज्वेलर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद एसपी ने जांच के आदेश दिए, जिसमें चारों पुलिसवाले दोषी मिले। चारों पर FIR दर्ज कर रविवार दोपहर 2 बजे 2 सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने की बात से इनकार किया है। घटना परशुरामपुरी की 4 सितंबर की रात करीब 8 बजे की है। पूरी घटना सिलसिलेवार पढ़िए… चेन गिरवी रखने के बहाने बुलाया परशुरामपुरी के कानून गोयान मोहल्ला में राजेश क्षत्रिय रहते हैं। वह ज्वेलर हैं। उनके 4 बेटे सत्यम, शिवम, सुंदरम और मंगलम हैं। सत्यम गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। शिवम, सुंदरम और मंगलम की ज्वेलरी की दुकानें हैं। सुंदरम ने बताया- मेरे पास 4 सितंबर की रात करीब 8 बजे एक फोन आया। फोन करने वाले ने जेवर गिरवी रखकर 10 हजार रुपए देने की बात कही। इसके बाद मैं घर से निकल गया। फोन करने वाले ने बताया कि वह जलालाबाद पहुंच चुका है। सुंदरम रात करीब 9:56 बजे सरैया मोड़ के पास उसका इंतजार करने लगे। तभी 2 बाइक से तिलहर थाने में तैनात सिपाही अरुण चित्तौड़िया, पंकज, तुषार और वीरेंद्र वहां पहुंचे। चारों सादे कपड़ों में थे। सुंदरम उन्हें पहले से जानता था। परिचित होने की वजह से वह उनके साथ चला गया। सुनसान जगह ले गए, बाइक की डिग्गी में पॉलीथिन रखी चारों सिपाही सुंदरम एक सुनसान जगह ले गए। वहां उन्होंने अपने पास से एक पॉलीथिन निकाली और उसकी बाइक की डिग्गी में रख दी। इसके बाद सुंदरम को ड्रग तस्कर बताते हुए तिलहर थाने की बिरियागंज चौकी ले गए। चौकी में उनके साथ मारपीट की। स्मैक बरामद होने का वीडियो बनाने की कोशिश की गई। साथ ही झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी भी दी। सुंदरम ने बताया- उन लोगों ने मेरे प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया। बोला- पुलिसवालों ने 2 लाख रुपए लेकर मुझे छोड़ा सुंदरम ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे उसे छोड़ने के बदले पुलिसवालों ने 2 लाख रुपए मांगे। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो तुम्हें जेल भेज देंगे। सुंदरम के पिता राजेश क्षत्रिय ने कहा- मेरे बेटे के साथ मारपीट की गई। रात 11:06 बजे बेटे का फोन आया था। उसने बताया कि उसे स्मैक के मामले में पकड़ लिया है। उससे 2 लाख रुपए मांगे हैं। रुपए देने के बाद ही बेटे को छोड़ा गया। वहीं, सुंदरम के भाई शिवम ने बताया- 4 सितंबर की रात भाई को पुलिसवाले लेकर गए थे। उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया था, जिसकी वजह से वह बहुत परेशान था। मैं खुद 2 लाख रुपए लेकर बिरियागंज पुलिस चौकी गया और पुलिसवालों को रुपए दिए थे। 4 पुलिसवालों पर FIR, 2 सिपाही गिरफ्तार शिकायत की जांच में पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो गई। इसके बाद एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चारों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। सिपाही वीरेंद्र और पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब पढ़िए सुंदरम और उसके पिता के बीच हुई बातचीत चारों पुलिसवालों ने पुलिस चौकी से ही सुंदरम से उसके पिता को फोन कराया। उनसे 2 लाख रुपए मंगाने को कहा। हूबहू पढ़िए पूरी बातचीत… सुंदरम: हैलो? पिता: हां…। सुंदरम: पापा? ये कह रहे हैं, बेरिया चौकी चले आइए। पिता: बेरियागंज चौकी…? सुंदरम: हां, तिलहर। पिता: कब? सुंदरम: अभी। पिता: अभी बेरियागंज चौकी चले आएं? सुंदरम: हां, दो लाख रुपए भी लेकर आइए। पिता: क्या…? सुंदरम: अरे गाड़ी से माल पकड़ा है। पिता: तो हम इतना नहीं दे पाएंगे। 2 लाख रुपए मेरे पास नहीं हैं। सुंदरम: नहीं है तो इंतजाम करिए पापा। मैं तुम्हें कल दुकान बेचकर दे दूंगा। पिता: अरे क्या हुआ, यह तो बताओ। सुंदरम: अरे पुलिसवालों ने जलालाबाद चौराहे से पकड़ लिया है। पिता: तुम स्मैक बेच रहे थे क्या? सुंदरम: स्मैक-विस्मैक नहीं बेच रहे हैं, लेकिन आप रुपए लेकर आओ। पिता: क्यों ले गए हैं, यह बताओ तो। सुंदरम: मैं जो कह रहा हूं, उसे समझिए। पिता: 2 लाख मांग रहे हैं? सुंदरम: हां…। पिता: हम बात कर रहे हैं, कौन है पुलिसवाले? सुंदरम: बात नहीं करो, बस रुपए लेकर आओ। पिता: तुम्हें पकड़ लिया है? सुंदरम: हां…। पिता: अच्छा… क्यों पकड़ा है? सुंदरम: मैं तो चौराहे पर आया था। किसी का फोन आया था कि चेन गिरवी रखने के लिए। उसके चक्कर में चले आए, तो उठा लिया। पिता: तुम्हारे पास से माल भी मिला है? सुंदरम: हां, ये बता रहे हैं कि माल गाड़ी में से निकला है। पिता: क्या निकला है? सुंदरम: यह नहीं बताया। आप बस 2 लाख लेकर आओ, तो मामला यहीं निपट जाएगा। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… कानपुर में मकान गिरा, पिता-3 बेटियों की दबकर मौत, एक बेटी घायल, परिवार में अकेली बची कानपुर में रविवार को मकान ढहने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। भारी बारिश की वजह से सुबह 9.30 बजे एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में पिता और 4 बेटियां मलबे के नीचे दब गए। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP की '₹40 वाली शराब' ने 15 लोगों को मारा!:परिवार बोला- अपने बाल नोचे, पहचानना भूले, तड़प रहे थे; चिताएं देख रो पड़ा गांव
    Next Article
    बागपत में श्रद्धालुओं से भरी कैंटर पलटी, 5 की मौत:22 से ज्यादा घायल; राजस्थान से तीर्थयात्रा कर बदायूं लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment