Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पालतू कुत्ते ने कोबरा से लड़कर बचाई परिवार की जान:बलिया में जहरीले सांप से 1 घंटे लड़ता रहा, मारने के बाद खुद जान गवाई

    14 hours ago

    1

    0

    बलिया में एक पालतू कुत्ते ने अपने मालिक के परिवार को कोबरा सांप से बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। सोमवार सुबह कुत्ते को घर के बाहर एक सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही कुत्ता लगातार भौंकने लगा। इसी दौरान कोबरा ने कुत्ते पर हमला कर दिया, जिसके बाद कुत्ते ने भी सांप को दबोच लिया। सांप लगातार हमला करता रहा, लेकिन कुत्ते ने उसे नहीं छोड़ा। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक संघर्ष चलता रहा, जबकि परिवार के सदस्य इसे देखते रहे। आखिरकार कुत्ते ने सांप को मार डाला, लेकिन इस दौरान वह भी जहरीले डंस का शिकार हो गया। 30 मिनट बाद लैब्राडोर की भी मौत हो गई। घटना बेल्थरा रोड क्षेत्र की है। पहले देखें, 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला उभांव गांव में दानिश अपने परिवार के साथ रहते थे। वह भट्ठा मालिक हैं। वह अपने घर पर 8 साल से टॉमी नाम का लैब्राडोर रेटरिएवेर कुत्ता पाले हैं। रविवार तड़के करीब दो बजे एक विषैला सांप घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। सांप को सबसे पहले टॉमी ने देखा। उसने लगातार भौंककर परिवार के सदस्यों को सतर्क किया और तुरंत सांप से भिड़ गया। परिजनों के अनुसार, टॉमी और सांप के बीच करीब एक घंटे तक भीषण संघर्ष चला। आखिरकार टॉमी ने कोबरा को मार गिराया, लेकिन इस दौरान वह कई बार सांप के डंस का शिकार हो गया। कोबरा को मारने के आधे घंटे बाद टॉमी की भी मौत टॉमी में जहर का असर तेजी से बढ़ने लगा। आधे घंटे बाद कुत्ता खुद भी दम तोड़ दिया। परिवार का कहना है कि यदि टॉमी उस रात बहादुरी नहीं दिखाता, तो सांप घर के अंदर घुसकर किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। टॉमी ने अपनी जान देकर पूरे परिवार को सुरक्षित रखा। टॉमी पिछले 8 वर्षों से परिवार का सदस्य बनकर रह रहा था। उसकी मौत से घर का हर सदस्य गहरे सदमे में है। सोमवार को परिवार ने नम आंखों से टॉमी को अंतिम विदाई दी गई। दफनाते समय परिवार के कई सदस्य भावुक हो गए। …………. ये खबर भी पढ़ें… झांसी में एक सांप को मारा, दूसरे ने भाई-बहन को डसा, इकलौते बेटे की मौत; बेटी वेंटिलेटर पर "मैं अपने दोनों बच्चों के साथ बेड पर सो रही थी। रविवार तड़के 3:30 बजे 4 साल की बेटी को सांप ने काट लिया, वह जोर-जोर से रोने लगी। मैं तुरंत उसे उठाकर सास के पास ले गई। 2 मिनट बाद 6 साल का बेटा भी चीख पड़ा। पास जाकर देखा तो उससे एक काला सांप लिपटा था, जो उसे 3-4 जगह काट चुका था। अगर मैं बेटी के साथ बेटे को भी उसी समय उठा लाती, तो आज वह जिंदा होता, लेकिन मुझे पहले सांप दिखा ही नहीं। 2-3 दिन पहले उसी कमरे में सांप का एक जोड़ा निकला था, तब परिवार वालों ने एक को मार दिया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सीएसजेएमयू में 3 दिवसीय कार्यशाला शुरू:छात्रों को शहरी शासन और नागरिक सहभागिता का मिलेगा प्रशिक्षण
    Next Article
    आगरा में 15 मिनट की बारिश से टेढ़ी बगिया जलमग्न:सड़क पर भरा पानी, सीएम ग्रिड का काम बना मुसीबत; घंटों लगा जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment