Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पलवल में विदेशी युवक सहित दो की मौत, महिला घायल:KMP एक्सप्रेसवे पर ट्राले के नीचे घुसी टैक्सी; ताजमहल देखने जा रहे थे पर्यटक

    14 hours ago

    1

    0

    पलवल जिले में केएमपी एक्सप्रेस-वे के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। डंपर की टक्कर से सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार के घुस जाने से विदेशी युवक और आगरा निवासी कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में युवक के साथ मौजूद विदेशी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक युवक और घायल युवती पोलैंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला नागरिक अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, आगरा के बसई गांव निवासी नफीस दिल्ली में टैक्सी चलाने का काम करता था। बुधवार सुबह वह अपनी स्विफ्ट डिज़ायर कार लेकर गुरुग्राम के होटल हयात पहुंचा, जहां से उसने पोलैंड के रहने वाले 29 वर्षीय मज्जीक और 27 वर्षीय अग्नेशका को आगरा के लिए बुकिंग पर लिया। तीनों सुबह करीब साढ़े छह बजे आगरा के लिए रवाना हुए थे। डंपर की टक्कर से कार ट्रक में जा घुसी रास्ते में केएमपी एक्सप्रेस-वे के पास अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार आगे खड़े एक ट्रक में जा घुसी और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मृतकों में एक पौलेंड का नागरिक पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मज्जीक और नफीस को मृत घोषित कर दिया। अग्नेशका की हालत गंभीर होने के कारण उसे उच्च केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही नफीस के परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस जांच जारी पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम जिला नागरिक अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर खीरी के ओयल में पीतल कारोबार संकट में:पुश्तैनी कारीगरी हो रही प्रभावित, कारोबारी बोले- सरकार से नहीं मिल रही मदद
    Next Article
    बदायूं में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान शुरू:जिलाध्यक्ष बोले- अनुशासित कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment