Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पढ़ने के लिए नदी में कूदी 8वीं की छात्रा, VIDEO:गोरखपुर में युवक ने बचाई जान, बोली- घरवाले एडमिशन नहीं करा रहे

    1 day ago

    1

    0

    गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में पढ़ाई की चिंता में एक 17 वर्षीय छात्रा ने गोर्रा नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर जंगल गौरी निवासी अयूब ने बिना देर किए नदी में कूदकर छात्रा की जान बचा ली। करीब 15 मिनट तक गहरे पानी में संघर्ष करने के बाद अयूब छात्रा को सुरक्षित किनारे तक लेकर आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को परिजनों के हवाले करने से पहले उसकी काउंसलिंग की। 9वीं में एडमिशन न होने से परेशान थी छात्रा झंगहा क्षेत्र निवासी पन्ने लाल की बेटी ने मंगलवार शाम करीब 3:30 बजे गौरी घाट पुल से गोर्रा नदी में छलांग लगाई। लोगों ने उसे नदी में कूदते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर जंगल गौरी निवासी अयूब मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में उतर गए। उन्होंने छात्रा को गहरे पानी से बाहर निकाला। छात्रा को सुरक्षित बचाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने अयूब की सराहना की। घर की आर्थिक स्थिति बताकर रोई छात्रा पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बताया कि उसने इस साल 8वीं कक्षा पास की है और स्कूल में 9वीं में प्रवेश चल रहा है। उसका आरोप है कि घरवाले आर्थिक स्थिति का हवाला देकर उसका एडमिशन नहीं करा रहे थे। छात्रा ने बताया कि परिवार में चार बहनें और एक भाई हैं। पिता पन्ने लाल पेंट-पॉलिश का काम करते हैं और आर्थिक परेशानी के कारण पढ़ाई जारी रखने को लेकर चिंता थी। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने पढ़ाई का खर्च उठाने का दिया भरोसा मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने छात्रा के परिजनों को थाने बुलाया। मिशन शक्ति टीम के सदस्य मोहम्मद अरशद खान, साक्षी तिवारी और उपनिरीक्षक रामसजीवन निषाद की मौजूदगी में छात्रा की काउंसलिंग की गई। झंगहा थाना पुलिस ने छात्रा की पढ़ाई जारी रखने, ड्रेस और किताबों की व्यवस्था में मदद करने का भरोसा दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद छात्रा के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और वह परिवार के साथ घर चली गई। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि छात्रा की शिक्षा में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। काउंसलिंग के बाद उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश ने CJP प्रमुख अभिजीत का डायलॉग दोहराया:बोले- सरकार भी झुकती है, झुकाने वाला चाहिए; VIDEO में 6 बड़े हमलों की झलक
    Next Article
    कानपुर में थार ने छात्र को टक्कर मारी, VIDEO:कई फीट हवा में उछला, गंभीर रूप से घायल; लाइब्रेरी जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment