Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अकीदत के साथ होगी अलविदा की नमाज:बड़ा इमामबाड़ा पर इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन, मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आज अलविदा( रमजान का आखिरी जुमा) की नमाज अदा की जाएगी। अलविदा की नमाज शहर की सभी मस्जिदों में होगी। ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में मौलाना खालिद रशीद की इमामत में नमाज अदा की जाएगी। टीले वाली मस्जिद पर नमाज को लेकर खास तैयारी की गई है। टीले वाली मस्जिद के नायब इमाम इम्तियाज हसन ने बताया कि यहां 370 सालों से अलविदा की नमाज अदा की जा रही है। बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में शिया समुदाय अलविदा की नमाज अदा करेगा। नमाज के बाद 'अंतर्राष्ट्रीय कुद्स दिवस' मनाया जाएगा । इस खास मौके पर फलस्तीन के समर्थन में और इजराइल के विरोध में प्रदर्शन होगा। शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद ने बयान जारी करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत 1979 में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने यरूशलेम (मस्जिद-ए-अक्सा) की आजादी का समर्थन करने के लिए की थी। मौलाना ने लोगों से अपील की कि बड़ी संख्या में आसिफी मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद प्रदर्शन में शामिल हों। हमारा मकसद है कि ईरान के लोगों को उनके अधिकार दिलाना और इजराइल जो बेगुनाहों का सालों से खून बहा रहा है उसके खिलाफ आवाज बुलंद करना। अलविदा की नमाज और इजराइल-ईरान के बीच युद्ध के हालात को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ा इमामबाड़ा, टीले वाली मस्जिद समेत संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी समारोह में हुआ बबाल:बाराती और स्थानीय लोगों के बीच हुआ झगड़ा,जमकर चले लात घूंसे,एक दूसरे पर किया कुर्सियों से हमला
    Next Article
    पानी विवाद में महिला ने पिता-पुत्र पर लगाया आरोप:सोनभद्र में एससी-एसटी एक्ट अदालत ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment