Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुणे मर्डर केस- सिया, उसके बॉयफ्रेंड के बाद तीसरी गिरफ्तारी:साजिश में शामिल होने का शक; 18 जून को सिया ने केतन को किले से फेंका था

    12 hours ago

    1

    0

    पुणे ग्रामीण पुलिस ने केतन अग्रवाल मर्डर केस में शुक्रवार रात को एक और आरोपी रितेश हांगे को गिरफ्तार किया है। शनिवार को उसे वडगांव मावल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 12 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि रितेश मुख्य आरोपी चेतन चौधरी का दोस्त है। पुलिस को शक है कि हत्या की साजिश को लेकर रितेश से भी चर्चा हुई थी। इसी आधार पर उसे मामले में सह-आरोपी बनाया गया है। सिया और केतन 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर घूमने गए थे। इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई। सिया पर अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या करने का आरोप है। दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है। केतन की हत्या के पहले कैफे में मिले सिया-चेतन, यहीं साजिश रची केतन की हत्या के एक दिन पहले 17 जून को आरोपी सिया और प्रेमी चेतन चौधरी एक कैफे में मिले थे। न्यूज एजेंसी IANS ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि यहीं लोहगढ़ किले पर केतन को खाई में धक्का देने का प्लान बनाया था। दोनों ने वह पॉइंट भी ढूंढ लिया, जहां से केतन को धक्का देना था। यदि केतन इससे भी बच जाता तो 20 जून के बाद सड़क हादसे में मारने का बैकअप प्लान तैयार था। दरअसल, 31 मई को सिया और मंगेतर केतन लोहगढ़ किले गए थे। वहां केतन एक खतरनाक जगह बैठा था। तभी सिया को उसे मारने का आइडिया आया। 14 जून को भी केतन को धक्का देने की कोशिश की गई थी। उस समय सिया ने सांप दिखने का बहाना बनाकर घटना को हादसा बताने की कोशिश की थी, लेकिन केतन बच गया था। सिया और चेतन एक-दूसरे को मास्टरमाइंड बता रहे केतन मर्डर केस में उसकी मंगेतर सिया और सिया के लवर चेतन को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, सिया और चेतन चौधरी एक-दूसरे को इस मर्डर का मास्टरमाइंड बता रहे। पुलिस ने बुधवार को दोनों से आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की। इस दौरान दोनों का रवैया बदला हुआ था। चेतन ने पुलिस से कहा कि वह सिया के साथ भागना चाहता था, लेकिन वह तैयार नहीं थी। पूरा प्लान सिया ने ही बनाया था। सिया ने कहा कि हत्या का आइडिया चेतन का था। 14 जून को पहली बार केतन को मारने की कोशिश नाकाम होने पर चेतन उसके सामने रोया था। हालांकि जांच अधिकारियों ने कहा कि ये आरोपियों की डिफेंस स्ट्रेटेजी हो सकती है। तीन सुराग; सिया का झूठ, CCTV फुटेज, 2004 बार कॉल --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… सिया ने केतन मर्डर से पहले राजा रघुवंशी केस पढ़ा, मोबाइल हिस्ट्री से पता चला पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल ने वारदात से पहले इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की जानकारी जुटाई थी। पुलिस के मुताबिक सिया ने इंटरनेट पर यह भी सर्च किया था कि क्या पुलिस कस्टडी में महिलाओं के साथ मारपीट होती है। यह पूरी जानकारी सिया के दोनों मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से मिली। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस से बचने के लिए तालाब में छिपा 'करिया', हलचल होते ही कपड़े उतारकर कूद पड़े पुलिसकर्मी; देखें VIDEO
    Next Article
    दिल्ली में युवक की पीट-पीटकर हत्या:आरोपियों ने लाठी-रॉड से हमला किया; बचाने आए गार्ड को भी धमकी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment