Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पनकी में निर्माण कार्य पर विवाद युवती से मारपीट:वीडियो वायरल, पुलिस ने घटना की जानकारी से किया इनकार

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पनकी में निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई है। इस दौरान वहां खड़े लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पनकी थाना क्षेत्र के गोपालपुर में युवती के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर हो गया। युवती ने पनकी थाने के गोपालपुर चौकी में तहरीर देते हुए बताया कि वह बटवारे में मिली जगह पर युवती व उसका भाई खड़े होकर निर्माण कार्य करा रहा था। तभी सिपाही लाल के बेटे ने युवती व उसके भाई के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट का वहां खड़े लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना बीते 17 फ़रवरी कि बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित ने 112 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस के आने से पहले वह मौके से भाग निकले। जिसके बाद युवती पिता ने गोपालपुर पुलिस चौकी में तहरीर देते हुए कार्रवाई मांग की है। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया की घटना उनके संज्ञान में नहीं है और ना कोई तहरीर उनके पास में आई है। अगर कोई तहरीर उनके मिलेगी तो मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जायेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विदेशी कारोबारी से 2 लाख डॉलर ठगने वाले अरेस्ट:गुजरात ट्रांसफर की जाती थी ठगी की रकम, 12 साल में 200 करोड़ रुपए ठगे
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में मारपीट में घायल युवक की मौत:परिजनों ने पुलिस पर FIR न लिखने का आरोप लगाया, पिता बोले- हमारी सुनवाई नहीं हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment