Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पापा की प्रिंसेस हूं…ससुराल के टार्चर से मर रही हूं:सुसाइड नोट में लिखा- पिता ने दुलार से पाला, ₹80 लाख की शादी में 15 महीने झेली पिटाई

    7 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में शुक्रवार को नवविवाहिता ने शादी के 15वें महीने में ससुरालवालों के टॉर्चर से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मरते समय अपने पिता को याद किया, उन्हें फोन किया फिर उनके नाम सुसाइड नोट लिखा और फांसी लगा ली। आरोप है कि 80 लाख रुपए की शादी और ट्रक भरकर दहेज लाने के बावजूद हर दिन ताने और गालियां सुननी पड़ती थी। फिर भी ससुरालवाले गालियां देते थे। हाथ भी उठाते थे। इसके अलावा पति, सास और जेठ-जेठानी पर नई कार के लिए लगातार टॉर्चर करने का आरोप भी लगा है। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक काजल की लाश के पास से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। उसमें लिखा था कि मेरे मां-बाप ने मुझे बड़े लाड़ प्यार से पाला था, लेकिन वह प्यार मुझे मेरे ससुराल से नहीं मिला। मैं अपने पापा की प्रिंसेस हूं। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहले जानिए पूरा घटनाक्रम… शिवपुर थाना क्षेत्र के महादेवपुरम कॉलोनी निवासी काजल राय (26) ने शुक्रवार को दहेज उत्पीड़न की वजह से फांसी लगाकर जान दे दी। काजल ने दहेज उत्पीड़न के मामले में 18 दिन पहले यानी 9 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि उसकी शादी 16 नंबर, 2024 को नितेश कुमार सिंह के साथ हुई थी। ससुरालवालों ने शादी में करीब 80 लाख रुपए खर्च करवाए थे। ससुराल आने के कुछ दिन तक सब ठीक था। इसके बाद दहेज में कार की मांग होने लगी। बेटी के सुसाइड करने के बाद पिता नीरज राय शव से लिपटकर रोता रहा और बेटी को घर ले जाने की बात कहकर बिलखता नजर आया। उसने बताया कि बेटी ससुराल में नहीं रहना चाहती थी। घर न बिखरे इसलिए दबाव डालकर ससुराल में छोड़ा था। काजल ने सुसाइड नोट में लिखा कि 7 फरवरी को मुझे गालियां देते हुए मारने-पीटने लगे। मुझे घर से बाहर निकाल दिया था। तहरीर में पति नितेश कुमार सिंह, जेठ विवेक कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, जेठानी प्रिया सिंह, आंचल सिंह और सास कनकलता सिंह के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया था। पुलिस से शिकायत के बाद तीसरे फ्लोर पर कैद किया थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने दहेज उत्पीड़न, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर पड़ताल शुरू की थी। इसी वजह से काजल के ससुरालवालों ने उसे घर के तीसरे फ्लोर पर शिफ्ट कर दिया था। उससे बातचीत भी बंद कर दी थी। काजल ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। काजल के पति नितेश कुमार सिंह बैंक ऑफ इंडिया, मलदहिया में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात है। काजल के कोई संतान नहीं थी। उसका मायका सकलडीहा रेलवे स्टेशन (चंदौली) में है। पिता नीरज राय ने पुलिस को बताया कि रिश्ता न टूट जाए, इस वजह से बेटी को ही समझाते रहे। लेकिन इधर कुछ दिनों से बेटी पर महंगी कार लाने का दबाव बनाकर उसे पीटा गया। कार न मिलने पर आरोपियों ने बेटी की हत्या कर दी। तीन बहनों में सबसे बड़ी थी काजल काजल तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। काजल के चाचा अंबुज राय ने बताया कि हम लोग दोपहर से फोन ट्राई कर रहे थे। फोन नहीं उठा तो हम लोग बेटी के ससुराल पहुंच गए। यहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता नीरज राय ने शिवपुर थाने में दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में दामाद नितेश कुमार सिंह, मृतक के जेठ विवेक सिंह, अभिषेक सिंह, जेठानी प्रिया, सिंह, सास कनकलता सिंह, ननद नीतू सिंह, अमित सिंह, देवर अनूप सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह और प्रमिला सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। तहरीर में बताया कि सभी दहेज के लिए काजल को प्रताड़ित करते थे। उसे अलग-थलग कर दिया था। जेठानी ने पानी गर्म करने वाले रॉड से करंट लगाकर मारने का प्रयास किया था। जबकि दोनों जेठ गलत नियत रखते थे। ये बात बेटी फोन करके कई बार बता चुकी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में पेड़ से लटका मिला शव:क्षेत्र में सनसनी, पुलिस शव की कर रही जांच
    Next Article
    रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में नेपाल से जुड़ा तार, ATM ट्रांजैक्शन से शूटर्स को किया गया था पेमेंट; मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment