Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पैरा एशियन गेम्स में भारत को सातवां गोल्ड:दीप्ति के बाद सिमरन-प्रणव सोना जीता, आज 5 सिल्वर, 11 ब्रॉन्ज भी मिले

    9 hours ago

    1

    0

    भारतीय एथलीट सिमरन शर्मा, प्रणव सूरमा और दीप्ति जीवनजी ने मंगलवार को पैरा एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीते। सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर T12, प्रणव ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो F51/52/53 और दीप्ति ने महिलाओं की 400 मीटर T20 स्पर्धा में गोल्ड अपने नाम किया। नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 7 हो गई है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक कुल 30 मेडल जीते हैं। मंगलवार को भारत ने 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज सहित कुल 19 मेडल अपने नाम किए। दीप्ति ने लगातार दूसरी बार सोना जीता दीप्ति ने लगातार दूसरी बार इस इवेंट का गोल्ड जीता है। उन्होंने 2022 में 56.59 सेकेंड का समय लिया था। इस बार उन्होंने अपने समय में 0.23 सेकेंड का सुधार किया। जापान की नीना कानो ने सिल्वर और अकारी काटो ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। 23 साल की दीप्ति तेलंगाना की रहने वाली हैं। वे 2 बार पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने 2024 में गोल्ड मेडल जीता था। वह इसी स्पर्धा में पैरालिंपिक ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुकी हैं। T20 कैटेगरी के खिलाड़ियों को जानकारी समझने, ध्यान लगाने और रेस की योजना बनाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। PTE शिक्षक ने पहचाना टैलेंट, बैडमिंटन कोच गोपीचंद ने मदद की मनीष नरवाल ने 10 मीटर पिस्टल SH1 में सिल्वर जीता भारतीय शूटर मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 कैटेगरी का सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 8 खिलाड़ियों के फाइनल में 233.7 अंक बनाए। मनीष ने 2028 लॉस एंजिलिस पैरालिंपिक्स का कोटा भी हासिल किया। उनसे पहले मोना अग्रवाल और अवनी लेखरा कोटा दिला चुकी हैं। साउथ कोरिया के जो जोंगडू ने 241.3 अंक के साथ एशियन पैरा गेम्स का रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल जीता। चीन के यांग चाओ ने 213.6 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। प्रदीप को सिल्वर, आयुष ने जीता ब्रॉन्ज पुरुषों के जैवलिन थ्रो F53/54 इवेंट में भारत ने दो मेडल जीते। प्रदीप कुमार ने लगातार दूसरी बार सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने F54 कैटेगरी में 27.45 मीटर का पर्सनल बेस्ट थ्रो किया। आयुष वर्मा ने 17.88 मीटर के थ्रो के बावजूद ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्हें रजा पॉइंट्स के आधार पर पोडियम में जगह मिली।ईरान के एरफान बंडोरी ने 30.24 मीटर के गेम्स रिकॉर्ड थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। पैरा पावरलिफ्टिंग में अशोक ने सिल्वर जीता पैरा पावरलिफ्टिंग में अशोक ने पुरुषों के 65 किग्रा तक वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास में 192 किग्रा वजन उठाया। चीन के झोउ यी ने 216 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड जीता, जबकि भारत के मार्गोनो 177 किग्रा वजन के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे। चीन के एक अन्य खिलाड़ी झोउ शिवेई ने 210 किग्रा वजन उठाने का प्रयास किया, लेकिन तीनों कोशिशों में असफल रहे। अगर वे एक बार भी सफल होते, तो अशोक दूसरे स्थान से खिसक सकते थे। तीनों प्रयास विफल रहने के कारण झोउ शिवेई का स्कोर दर्ज नहीं हुआ। टेबल टेनिस में 4 ब्रॉन्ज मेडल आए भारतीय पैडर्स ने पैरा टेबल टेनिस में चार ब्रॉन्ज जीते। रवि बेबी साहना और प्राची पांडे एशियन पैरा गेम्स की स्टैंडिंग कैटेगरी में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी बने। भाविना पटेल और सोनलबेन पटेल ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीते। सभी चारों खिलाड़ी अपने-अपने महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में पैरालिंपिक मेडल विजेताओं से हार गईं। इन मेडल्स के साथ भारत ने पिछले एशियन पैरा गेम्स का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। पिछले संस्करण में भारत ने पैरा टेबल टेनिस में दो ब्रॉन्ज़ मेडल जीते थे। ------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर 30 दिन का बैन:पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने ट्रेनिंग कैंप छोड़ने पर €255 जुर्माना लगाया पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर 30 दिन का बैन लगाया है। उन पर करीब 27,154 रुपए (€255) का जुर्माना भी लगाया गया है। फेडरेशन ने यह कार्रवाई पुर्तगाल के ट्रेनिंग कैंप से जाने के मामले में की। रोनाल्डो ने हालिया इंटरनेशनल ब्रेक के दौरान कैंप छोड़ा था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    टाइगर पर फायरिंग के बाद पहली बार दिखे जैकी श्रॉफ:घटना पर सुनील शेट्टी ने जताई चिंता, दीपक पराशर बोले- एक्टर्स टारगेट बनने आए हैं क्या
    Next Article
    शेफाली वर्मा पर ICC की कार्रवाई:गेंद गुस्से में जमीन पर फेंकने के लिए फटकार लगाई, एक डिमेरिट पॉइंट मिला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment