Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पैरा खिलाड़ी रिया का क्षेत्र में भव्य स्वागत:24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की रिया ने शॉटपुट में गोल्ड जीतकर शहर का नाम रोशन किया

    2 hours ago

    2

    0

    20 मार्च को भुवनेश्वर में आयोजित 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरठ की रिया ने शॉटपुट इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया। उनकी इस ऐतिहासिक जीत के बाद आज उनके क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। रिया के घर और मोहल्ले में जश्न का माहौल देखने को मिला। जैसे ही रिया पहुंचीं, उन पर पुष्प वर्षा की गई, मिठाइयां बांटी गईं और ढोल-नगाड़ों की धुन पर क्षेत्रवासी जमकर थिरके। पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल रहा। रिया ने बताया कि उनका सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने 2018 में पैरा स्पोर्ट्स के बारे में जाना और 2021 से प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया। शुरुआत में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। लगातार मेहनत और धैर्य के बाद आज उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य आगामी इंटरनेशनल गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करना और लंबी अवधि में पैरालंपिक तक पहुंचना है। रिया के पिता ने बताया कि शुरुआत में रिया का मन खेलों में नहीं लगता था, लेकिन जब अखबारों में नाम आने लगा तो उसका आत्मविश्वास बढ़ा। उन्होंने कहा, “मैं रोज सुबह उसे प्रैक्टिस के लिए छोड़ने जाता था और शाम को लेकर आता था। आज उसकी मेहनत रंग लाई है।” वहीं रिया की मां ने भावुक होकर कहा कि उन्हें बेटी पर गर्व है। उन्होंने कहा, “हमने हमेशा उसे सपोर्ट किया, चाहे कितनी भी मुश्किलें आईं। आर्थिक दिक्कतें भी रहीं, लेकिन रिया ने कभी हार नहीं मानी। बेटियां किसी से कम नहीं होतीं।” रिया की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और हर कोई उनकी सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में शिवदयाल चौरसिया की जयंती:भाजपा विधायक ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, नागपंचमी को गुड़िया दिवस कराने की मांग
    Next Article
    'यूपी में महिलाएं नौकरी नहीं ढूंढ रहीं, अवसर बना रहीं':कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने 4 साल पूरे होने पर गिनाईं अपने विभाग की उपलब्धियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment