Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'यूपी में महिलाएं नौकरी नहीं ढूंढ रहीं, अवसर बना रहीं':कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने 4 साल पूरे होने पर गिनाईं अपने विभाग की उपलब्धियां

    2 hours ago

    2

    0

    यूपी में योगी सरकार 2.0 के 4 साल पूरे होने पर महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य ने रविवार को अपने विभाग की उपलब्धियां गिनाईं। कैबिनेट मंत्री ने कहा-यूपी में अब महिलाएं नौकरी नहीं ढूंढ रहीं, अवसर बना रही हैं। नाइट शिफ्ट की अनुमति ने महिलाओं के लिए नये दरवाजे खोले हैं। यह सरकार महिलाओं को सुरक्षा भी देती है, सम्मान भी और और अवसर भी। अब विस्तार से पढ़िये… आगरा में अपने आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा-भाजपा सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी बच्चा असुरक्षा, उपेक्षा या अभाव का शिकार न रहे। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत अब तक 26.81 लाख बेटियां लाभान्वित हुई हैं। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत 1.5 लाख बच्चों को सहायता और संरक्षण मिला है। उन्होंने कहा-यह सरकार बच्चों को आंकड़े के रूप में नहीं, भविष्य के नागरिक के रूप में देखनती है। योजनों की वर्तमान की स्थिति की जानकारी दी योगी सरकार ने मां और शिशु दोनों को केंद्र में रखकर योजनाओं का विस्तार किया है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से 60 लाख माताएं लाभान्वित हुई हैं। जनन सुरक्षा योजना के तहत प्रसव कराने वाली महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्र में 1400 रुपये और शहरी क्षेत्र में एक हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। उन्होंने अपने विभाग की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा-प्रदेश में 1,90,065 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। 266 नवीन आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। 23,697 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में स्वीकृति दी गई है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने 6,591 आंगनबाड़ी केंद्र गोद लिए हैं। कैबिनेट मंत्री ने अपने विभाग की अन्य उपलब्धियां गिनाते हुए बताया-यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 9.43 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह, 64,761 ग्राम संगठन और 3,296 संकुल स्तरीय संघ गठित किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पैरा खिलाड़ी रिया का क्षेत्र में भव्य स्वागत:24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की रिया ने शॉटपुट में गोल्ड जीतकर शहर का नाम रोशन किया
    Next Article
    काकोरी में लूट की दो वारदातों का खुलासा:यक्ष ऐप से पकड़ में आए आरोपी, बाइक व मोबाइल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment