Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पैरों पर पानी डालते ही कांपा दूल्हा, लौटी बारात:सुलतानपुर में दुल्हन के पिता बोले- लड़के को कोई बीमारी, सहारा देकर मंडप तक लाए थे

    5 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर जिले शादी के मंडप में दूल्हा डगमगाया तो दुल्हन के परिवार वालों को शक हुआ। किसी तरह दुल्हन के भाइयों ने सहारा देकर उसे मंडप में बिठाया। लेकिन उसके चेहरे पर सुस्ती देख परिवार वालों को बीमारी का शक हुआ। बाद में दूल्हें के पास एक दवा का पत्ता मिला। इसके बाद दुल्हन के परिवार वालों ने पैर पखारने वाली रस्म शुरू की तो पैरों पर पानी डालते ही वो कांपने लगा। ये देखकर दुल्हन के परिवार वालों ने उसे बीमार बताकर बाकी रस्में रुकवा दी। सुबह पुलिस को बुलाया गया। थाने में दोनों पक्षों में करीब 12 घंटे तक पंचायत चली। लेकिन दुल्हन के परिवार वाले शादी को राजी नहीं हुए। बारात बिना दुल्हन के लौट गई। पूरा मामला जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के बरुआ गांव का है। मौके के विजुअल देखिए अब समझिए पूरा मामला बरुआ गांव के रहने वाले भीषण राम वर्मा जेई पद से रिटायर्ड हैं। उन्होंने अपनी बेटी अर्चना की शादी गांव से 10 किमी दूर भरसारे रूपीपुर के रहने वाले राम जगत वर्मा के बेटे रवि वर्मा के साथ फिक्स की थी। बीती 26 नवम्बर को एंगेजमेट हुई थी। शादी की तारीख 19 फरवरी तय हुई थी। भीषण राम वर्मा ने बताया- हम लोगों ने शादी की पूरी तैयारी की। बेटी के लिए पूरा दहेज का सामान लेकर आए। गुरुवार की रात को बारात पहुंची। बारातियों का स्वागत किया गया। बाद में द्वार पूजा का समय हुआ तो दूल्हे की गाड़ी मंडप के पास लाई गई। कार से आधे घंटे बाद निकला दूल्हा भीषण राम वर्मा के अनुसार, द्वार पूजा के समय दूल्हा काफी देर तक गाड़ी से बाहर नहीं निकला। देखा तो वो गाड़ी में बैठकर बार-बार पानी पी रहा था और बाहर आने में हिचकिचा रहा था। इसके बाद उसने कोई दवा खाई। ये देखकर थोड़ा शक हुआ लेकिन हम लोगों ने नींद न पूरी होने की बात समझकर इसे इग्नोर किया। आधे घंटे बाद जब दूल्हा गाड़ी से उतरा तो कमजोरी लगने की बात बताई। जिसके बाद मेरे दो बेटों ने उसे सहारा देकर मंडप तक पहुंचाया। किसी तरह द्वार पूजा की रस्म पूरी हुई। इसके बाद जयमाल के स्टेज पर उसे ले जाया गया। लेकिन दूल्हे के चेहरे पर न तो कोई खुशी थी और न ही वो सामान्य लगा। पैर धोने की रस्म पर बिगड़ी बात पिता के मुताबिक, जब जयमाल के बाद 'पांव पखराई' (पैर धोने) की रस्म का समय हुआ। जब उसके पैरों में पानी डाला गया, तो वह ठंड से कांपने लगा। इसके बाद दूल्हे के परिवार वालों ने ठंड लगने की बात बताई। जब दूल्हे के नाखूनों का रंग हल्का काला और पैरों की स्थिति देखकर गंभीर बीमारी होने का शक हुआ। दूल्हे के पैरों में महावर (अल्ता) भी नहीं लगा था, जो कि शादी की रस्मों में अनिवार्य माना जाता है। ये देखकर हम लोगों ने शादी से मना कर दिया। हमने पूछा तो परिवार के लोग कोई सही जवाब नहीं दे सके। इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पहली मुलाकात में भी लड़के ने कोई बात नहीं की लड़की के पिता ने बताया- लगभग 7-8 महीने पहले जब लड़का-लड़की की पहली मुलाकात कानपुर और फिर सुल्तानपुर में हुई थी, तब भी लड़के ने लड़की से कोई बात नहीं की थी। उस समय इसे लड़के का संकोच मानकर नजरअंदाज कर दिया गया था, लेकिन अब लगता है कि कोई महत्वपूर्ण बात छिपाई गई थी। दुल्हन ने ज्वैलरी लौटाई, दूल्हे ने 3 लाख दिए बताया जाता है कि सुबह 6 बजे जयसिंहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। जहां करीब 12 घंटे तक पंचायत चली। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हुआ। दुल्हन पक्ष ने सारे जेवरात वापस किए। इसके बाद दूल्हे वालों ने तीन लाख रुपए लड़की वालों को दिया। तब जाकर शाम का बारात बना दुल्हन के लौट गई। ---------- ये खबर भी पढ़िए… 'इकलौते बेटे को बर्थ-डे मनाने भेजा…वो कफन में लिपटकर लौटा':झांसी में मां बोली- पहली बार पार्टी करने भेजा, वो छोड़कर चला गया “मेरा बेटा 16 साल का हो गया था। वह हर बार घर में ही बर्थडे पार्टी करता था, लेकिन पहली बार मैंने उसे पार्टी के लिए घर के बाहर अकेले जाने दिया। क्या पता था कि मैं उसे आखिरी बार देख रही हूं। जब बेटा घर लौटा, तो कफन में लिपटा हुआ था। वह हम लोगों को हमेशा के लिए छोड़कर चला गया।” यह कहना है अपने इकलौते बेटे निवेश को खोने वाली मां नीतू सक्सेना का। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में दो कारों की टक्कर, आठ घायल:एक युवती की हालत गंभीर, लखनऊ से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे
    Next Article
    शिवाजी स्मारक-एक महीने में हो जाएगा जमीन अधिग्रहण:महाराष्ट्र के सीएम ने अगली जयंती तक काम शुरू करने का किया है दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment