Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रभारी मंत्री बोली- जनप्रतिनिधियों का फोन जरूर उठाएं अधिकारी:हाथरस में बेबी रानी मौर्य ने विकास कार्यों की समीक्षा की, दिए निर्देश

    12 hours ago

    1

    0

    हाथरस में गुरुवार को जिले की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य हाथरस पहुंचीं। कलेक्ट्रेट आगमन पर जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन किया। स्टॉलों पर शहद, मसाले, बेसन, पापड़, हींग और मोमबत्ती सहित अन्य उत्पाद प्रदर्शित किए गए थे। इस दौरान मंत्री ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान एवं राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को पोषण पोटली वितरित की। साथ ही उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) के तहत पात्र लाभार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए। किसानों को मिनी किट बीज वितरित किए गए तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत दो महिला लाभार्थियों को पांच-पांच लाख रुपये के डेमो चेक सौंपे गए। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल का समय पर उत्तर दें तथा उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई कर स्थिति से अवगत कराएं। बैठक में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंद्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, जिलाध्यक्ष अपना दल, सांसद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला अधिकारी (वि./रा.), प्रभागीय वनाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं का लाभ पात्रों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएमपी डिग्री कॉलेज में जल संरक्षण पर जागरूकता अभियान:युवाओं से जल संचयन की अपील, बुंदेलखंड मॉडल अपनाने की सलाह
    Next Article
    गोरखपुर में शिक्षकों ने BSA कार्यालय पर किया प्रदर्शन:प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन, कानून में संशोधन की उठाई मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment