Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह आज फर्रुखाबाद आएंगे:पार्टी पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात, विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में विकास परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा के बाद वह मीडिया से भी रूबरू होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रभारी मंत्री सुबह 11 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस स्थित निरीक्षण भवन पहुंचेंगे। यहां वह भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दलों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। दोपहर में होगी कोर कमेटी की बैठक दोपहर 12 बजे निरीक्षण भवन में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक आयोजित होगी। प्रभारी मंत्री पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन करेंगे। वह दोपहर करीब 1:30 बजे तक निरीक्षण भवन में रहेंगे। विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा निरीक्षण भवन से रवाना होने के बाद जयवीर सिंह कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचेंगे। यहां वे जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास परियोजनाओं की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। शाम को मीडिया से होंगे मुखातिब दौरे के अंतिम चरण में शाम 4:30 बजे प्रभारी मंत्री प्रेसवार्ता करेंगे। इस दौरान वह जिले के विकास कार्यों, समीक्षा बैठक के निष्कर्ष और सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर खीरी में तीन एसडीएम के तबादले:मोहम्मदी, सदर और पलिया तहसीलों में बदली जिम्मेदारियां
    Next Article
    बरेली में आत्मदाह का प्रयास मामले में जांच के आदेश:16 जुलाई को रास्ते के विवाद को लेकर दंपति कलेक्ट्रेट पहुंचे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment