Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रोफेसर संतोष सिंह दोषमुक्त:बच्चे से कुकर्म के आरोप में कोर्ट ने बरी किया

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में टीडी कॉलेज के विधि विभाग के प्रोफेसर संतोष सिंह को बच्चे से कुकर्म के आरोप से बरी कर दिया गया है। अपर सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार द्वितीय ने साक्ष्य के अभाव में यह फैसला सुनाया। यह मामला लाइन बाजार थाना क्षेत्र से जुड़ा था। बच्चे की मां ने 31 मई 2023 को लाइन बाजार थाने में प्रोफेसर संतोष सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि प्रोफेसर संतोष सिंह बच्चे से व्याकरण की किताबें मांगने उसके घर गए थे। जब बच्चा किताबें वापस लेने गया, तो उसके साथ जबरन कुकर्म किया गया। बच्चे और उसकी मां को शिकायत न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। मामले की जांच के दौरान पीड़ित बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया और मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज किए गए। पीड़ित बच्चे, डॉक्टर और अन्य गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए थे। हालांकि, बयानों में घटनास्थल के संबंध में विरोधाभास सामने आया। अदालत ने पाया कि पीड़ित बच्चा बार-बार अपने बयान बदल रहा था। मेडिकल परीक्षण करने वाले डॉक्टर के बयान में भी विरोधाभास था। इसके अतिरिक्त, डीएनए रिपोर्ट को भी विश्वसनीय नहीं माना गया। इन्हीं कारणों से प्रोफेसर संतोष सिंह को दोषमुक्त किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी कचहरी में एक बजे होंगे 15-बम धमाके, आया मेल:तमिलनाडू के स्कूल सिलेबस का जिक्र, दो घंटे चला सघन तलाशी अभियान
    Next Article
    सुल्तानपुर में नवविवाहिता ने की आत्महत्या:पोस्टमार्टम में हुई पुष्टि, दो बच्चों का पिता ढाई माह पहले भगाकर लाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment