Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परफ्यूम कारोबारी के यहां मिली 15 करोड़ की टैक्स चोरी:कानपुर में इनकम टैक्स का 62 घंटे तक चला सर्वे, बड़े शहरों में हैं फ्लैट और जमीनें

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के एस कुमार परफ्यूमर्स के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का सर्वे तीसरे दिन 62 घंटे बाद खत्म हो गया। सर्वे के दौरान आईटी डिपार्टमेंट को 15 करोड़ की टैक्स चोरी मिली है। हालांकि फर्म संचालक ने पांच करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं। आईटी की जांच में बिठूर, दिल्ली, नोएडा, मुंबई समेत कई बड़े शहरों में जमीन, फ्लैट, कृषि भूमि आदि संपत्तियां की खरीद के दस्तावेज मिले हैं। इन अचल संपत्तियों की भी विभाग जांच करेगा। परफ्यूमर्स के प्रतिष्ठानों पर गुरुवार को शुरु हुआ सर्वे 62 घंटे तक चला। पान मसाला कारोबारियों के साथ 80 प्रतिशत कारोबार कच्चे पर्चे और नकदी में होता मिला। जांच में यह भी सामने आया कि कारोबारी लग्जरी कारों के भी शौकीन हैं। रेंज रोवर, मर्सिडीज आदि कारों की जानकारी मिली। हालांकि, इन्हें एंट्री बुक्स में दिखाया गया था। पुराने मकानों पर भी हुआ सर्वे परफ्यूम कारोबारी के एक्सप्रेस रोड स्थित कार्यालय, कैनाल रोड, हरबंश मोहाल में पुराने मकान में बने गोदाम के अलावा स्वरूपनगर समेत छह जगह आयकर विभाग ने गुरुवार दोपहर से सर्वे शुरु किया था। आईटी को सर्वे के दौरान अधिक मुनाफा होने के बावजूद कम टैक्स देने के अलावा खरीद-फरोख्त में भी बड़े स्तर पर गड़बड़ियों के सबूत मिले हैं। करोड़ों का कच्चा माल ज्यादा मिला सर्वे के दौरान आईटी के अधिकारियों ने कारोबारी के अलावा कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए। सूत्रों के अनुसार पान मसाला व तंबाकू कारोबारियों के साथ मिलकर इनकम टैक्स की चोरी को अंजाम दिया गया। इस कमाई से ही बड़े शहरों में जमीन, फ्लैट खरीदे गए। वहीं, कच्चे माल के स्टॉक में भी अंतर मिला है। तीन से चार करोड़ का कच्चा माल ज्यादा मिला। कारोबारी के प्रतिष्ठान से सर्वे के दौरान एक खुफिया कमरा भी मिला था। इसके बारे में फर्म संचालक कुछ भी नहीं बता पाए। बताया जा रहा है कि करोड़ों की आमदनी रियल इस्टेट में खपाई गई। अधिकारी बड़े स्तर पर कागजात भी साथ ले गए। बताया गया कि इनकी जांच के बाद कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा सांसद ने HPCL हत्याकांड पर उठाए सवाल:बोले- CM की SIT पर भरोसा नहीं, CBI जांच हो; DM-SSP भी दोषी
    Next Article
    तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर:बहराइच में आरपीएफ जवान की मौत, ड्यूटी जाते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment