Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया:विद्युत कर्मी की करंट से मौत का मामला, कार्रवाई की मांग

    12 hours ago

    1

    0

    बहराइच में एक विद्युत कर्मी की करंट लगने से मौत के बाद परिजनों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी आवास के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। वे बिजली आपूर्ति चालू करने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद जाम हटाया गया। यह घटना गुरुवार को नगर के गुल्लावीर इलाके में हुई थी। रामगांव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी दीपचंद्र मौर्य विद्युत विभाग में लाइनमैन के पद पर तैनात थे। वे ट्रांसफार्मर में आई खराबी को ठीक कर रहे थे, तभी अचानक बिजली की सप्लाई चालू हो गई और वे करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल दीपचंद्र को उनके सहकर्मी इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। शुक्रवार दोपहर को मृतक के पोस्टमार्टम के बाद, परिवार के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर सड़क जाम कर दी। उन्होंने दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं:जिला पूर्ति अधिकारी बोले- आपूर्ति सामान्य है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है
    Next Article
    'पुलिसवाले ने कहा था- जिंदा जा रहा है, आएगा नहीं':मां बोली- जूही पुलिस ने 3 दिन तक बेटे रंजीत को पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment