Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रज्ञान ओझा BCCI चीफ सिलेक्टर बने, अगरकर की जगह लेंगे:रमेश पोवार भी कमेटी में, जानिए सचिन-गावस्कर जैसे दिग्गज क्यों नहीं बनते सिलेक्टर

    20 hours ago

    1

    0

    भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को अजित अगरकर की जगह BCCI का चीफ सिलेक्टर बनाया गया है। अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर 2026 को खत्म हुआ था। वहीं, सिलेक्शन कमेटी में अगरकर की जगह पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को शामिल किया गया है। अब पुरुष टीम की नई चयन समिति में प्रज्ञान ओझा (चेयरमैन), शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पोवार हैं। प्रज्ञान ने इंटरनेशनल करियर में 140+ विकेट लिए दिग्गज क्रिकेटर क्यों नहीं बनते सिलेक्टर? BCCI की चयन समिति में अक्सर बड़े नाम नहीं होते हैं। दिलीप वेंगसरकर, श्रीकांत, अजित अगरकर और मोहिंदर अमरनाथ जैसे खिलाड़ी इस रोल में आए लेकिन इनकी संख्या बहुत सीमित रही है। कम सैलरी, बहुत ज्यादा ट्रैवलिंग और आलोचना का डर इसके पीछे बड़ी वजहें हैं। पोवार महिला टीम के कोच रह चुके अजीत अगरकर की जगह सिलेक्शन कमेटी में आए रमेश पोवार ने भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे खेले। वह मुंबई के पूर्व भारतीय स्पिनर हैं। उन्होंने 2004 से 2007 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला और 10 नवंबर 2015 को सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया। रमेश पोवार ने पहली बार 2018 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद मई 2021 में उन्हें दोबारा इस पद पर नियुक्त किया गया। इसके अलावा पोवार मुंबई और गुजरात की टीमों के कोच तथा BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बॉलिंग कोच भी रहे। भारतीय महिला टीम के साथ उनके कार्यकाल में टीम ने एशिया कप का खिताब जीता और कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल हासिल किया। मिताली राज के साथ हुआ था विवाद पोवार का सबसे चर्चित विवाद 2018 महिला टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान कप्तान मिताली राज के साथ हुआ था। मिताली ने उन पर भेदभाव करने, अपमानित करने और अपने करियर को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए थे। विवाद तब और गहरा गया, जब मिताली को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से बाहर कर दिया गया। इसके बाद पोवार को कोच पद से हटा दिया गया था। अगरकर के कार्यकाल में भारत ने जीते 3 ICC खिताब अजित अगरकर जुलाई 2023 में पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष बने थे। उनके कार्यकाल में भारत ने 2024 और 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती। इसके अलावा टीम ने दो एशिया कप खिताब और लगातार दो एशियन गेम्स गोल्ड मेडल भी हासिल किए। भारत 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा था, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की कमेटी ने किया चयन BCCI की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) में अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे शामिल थे। समिति ने BCCI मुख्यालय में आवेदकों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू किए। इसके बाद रमेश पोवार के नाम की सर्वसम्मति से सिफारिश की गई। क्रिकबज के मुताबिक, इंटरव्यू 15 अक्टूबर को हुए थे। पोवार के अलावा बड़ौदा के कॉनर विलियम्स और जैकब मार्टिन तथा मुंबई के वसीम जाफर और सलिल अंकोला भी इंटरव्यू देने वालों में शामिल थे। ----------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें कोच गौतम गंभीर ने अजित अगरकर के लिए पोस्ट किया टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने बुधवार को पूर्व चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर के लिए पोस्ट लिखी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘प्रिय अजित भाई, आपके साथ काम करना मेरे लिए बड़ा सम्मान रहा।’ पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफगानिस्तान ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचा:जिम्बाब्वे को 158 रन से हराया; अटल का शतक, राशिद को 4 विकेट
    Next Article
    रणजी ट्रॉफी में 78 साल बाद 400 रन की पारी:मिजोरम के चिन्मय ने किया कारनामा, किसी भारतीय का दूसरा हाईएस्ट स्कोर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment