Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी से ऑन डिमांड चलेंगी ट्रेन, ताज की भी वापसी:दो महीने से नई-दिल्ली ग्वालियर के बीच चल रही थी ट्रेन, होली पर यात्रियों को मिलेगी राहत

    5 hours ago

    1

    0

    यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन को लेकर अधिसूचना जारी की है। इसके तहत गाड़ी संख्या 12279/12280 ताज एक्सप्रेस का पुनः संचालन किया गया है। वहीं मद्रास–निजामुद्दीन ऑन डिमांड स्पेशल और मद्रास–बरौनी विशेष ट्रेन भी चलाई जाएंगी। रेल प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 12279/12280 ताज एक्सप्रेस, जिसे पूर्व में संभावित कोहरे के कारण ग्वालियर–झांसी खंड में निरस्त किया गया था, अब 17 फरवरी से पुनः संचालित की जा रही है। यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से नई दिल्ली के मध्य नियमित रूप से चलेगी। इसके अलावा यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए गाड़ी संख्या 06019/06020 मद्रास–निजामुद्दीन–मद्रास एक्सप्रेस को ट्रेन ऑन डिमांड के रूप में संचालित किया जाएगा। गाड़ी संख्या 06019 मद्रास (चेन्नई) से 23 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार को कुल तीन फेरे लगाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 06020 निजामुद्दीन से 26 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को कुल तीन फेरे लगाएगी। रेल प्रशासन ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में एक एसी प्रथम श्रेणी, दो एसी तृतीय श्रेणी, 16 स्लीपर तथा दो एसएलआरडी कोच सहित कुल 21 कोच होंगे। यह ट्रेन मद्रास से रात 11:50 बजे प्रस्थान कर गुडुर, नेल्लौर, ओंगोल, विजयवाड़ा, वारंगल, नागपुर, इटारसी, बीना होते हुए झांसी पहुंचेगी और आगरा, मथुरा में ठहराव लेते हुए हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर शाम 4 बजे पहुंचेगी। इसी क्रम में रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 06039 मद्रास–बरौनी विशेष ट्रेन के संचालन की भी घोषणा की है। यह ट्रेन 22 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार को कुल तीन फेरे लगाएगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 06040 बरौनी–मद्रास विशेष ट्रेन 25 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक प्रत्येक बुधवार को कुल तीन फेरे लगाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP बोर्ड की परीक्षा शुरू:मथुरा में बनाए गए 119 सेंटर, 70 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए हैं
    Next Article
    परीक्षार्थियों पर नहीं दर्ज होगा आपराधिक मुकदमा:नकल पकड़े जाने पर कार्रवाई नहीं, DIOS ने सभी केंद्रों को जारी किया पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment