Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'प्रखंड हो या जिला' गाने पर झूमे गोंडा एसपी:पुलिसकर्मियों ने कप्तान को कंधे पर बैठाया, आईजी भी होली के रंग में रंगे आए नजर

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने पुलिसकर्मियों के साथ होली का कार्यक्रम आयोजित किया था। दोपहर 12:00 बजे शुरू हुई इस कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर पुलिसकर्मी एसपी विनीत जायसवाल को कंधे पर उठाकर कार्यक्रम स्थल तक लाए। एसपी ने रंग-बिरंगी टोपी पहनकर होली खेली और "प्रखंड हो या जिला बबुआने से हिला" गाने पर पुलिसकर्मियों के साथ डांस भी किया। इसके साथ ही साथ चलो इश्क लडाई गाने पर अपनी बेटी को गोद में लेकर के एसपी विनीत जायसवाल झूलते हुए भी नजर आए हैं। कार्यक्रम स्थल को सजाया गया था और चारों तरफ से ढका गया था जिले के सभी थाना अध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी इस होली समारोह में शामिल हुए। उन्होंने एक-दूसरे पर पानी की बौछार की और भोजपुरी फिल्मी तथा होली के गानों पर थिरके। एसपी विनीत जायसवाल की बेटी विनाया जायसवाल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। वह अपनी रिमोट कंट्रोल वाली पुलिस लिखी गाड़ी से पहुंचीं। कार्यक्रम स्थल पर पुलिसकर्मियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं थी और सुरक्षा के लिए चारों तरफ पुलिसकर्मी तैनात थे। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन गोंडा द्वारा सभी पुलिसकर्मियों के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया गया था। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, सीओ नगर आनंद राय, सीओ सदर शिल्पा वर्मा, सीओ करनैलगंज अभिषेक, सीओ मनकापुर उदित नारायण पालीवाल, प्रशिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार सहित जिले के सभी थाना अध्यक्ष और पुलिसकर्मी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, जिला प्रशासन से आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील, मण्डलीय आकांक्षा समिति की अध्यक्षा गरिमा भूषण, पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक, जिलाधिकारी गोण्डा प्रियंका निरंजन, वामासरथी संघ की अध्यक्षा डॉ. तन्वी जायसवाल, डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी, आईएफएस ट्रेनी प्रिया अग्रवाल और मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतलाल पटेल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी समारोह में सम्मिलित हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाया:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, मां ने ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया
    Next Article
    आजमगढ़ पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने खेली रंगों की होली:फिल्मी गानों पर जमकर लगाए ठुमके, होली की मस्ती में नजर आए आला अधिकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment