Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाया:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, मां ने ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर में घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। युवक की मां ने ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। शहर की काशीराम कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय सुनील ने अपनी पत्नी से चल रहे लंबे समय के मनमुटाव के चलते यह कदम उठाया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार, सुनील का अपनी पत्नी से पिछले लगभग छह महीनों से विवाद चल रहा था। होली से पहले वह पत्नी को घर वापस लाने ससुराल गया था, लेकिन वह उसके साथ नहीं आई। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे सुनील ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे तेज उल्टियां होने लगीं। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है और उस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकीय टीम उसके उपचार में जुटी है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बी.सी. सक्सेना ने जानकारी दी कि मरीज को गंभीर अवस्था में लाया गया था। उसकी स्थिति को देखते हुए एक अलग टीम तैनात की गई है और आवश्यक उपचार प्रदान किया जा रहा है। अस्पताल में मौजूद सुनील की मां पुष्पा ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले उनका बेटा पत्नी को लेने ससुराल गया था। वहां उसके साथ मारपीट की गई और उसे भगा दिया गया। पुष्पा देवी का कहना है कि इसी अपमान और तनाव के कारण सुनील ने यह कदम उठाया। सुनील के दो बेटियां और एक बेटा है। इस घटना से परिवार में चिंता का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत:होली मिलकर लौटते समय हादसा, दो भतीजे हादसे में घायल
    Next Article
    'प्रखंड हो या जिला' गाने पर झूमे गोंडा एसपी:पुलिसकर्मियों ने कप्तान को कंधे पर बैठाया, आईजी भी होली के रंग में रंगे आए नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment