Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी-प्रेमिका ने कमरा बंद करके खुद को आग लगाई:लड़की की मौत, लड़का गंभीर; मां से झगड़कर ननिहाल से घर फिरोजाबाद आई थी

    13 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में प्रेमी-प्रेमिका ने शुक्रवार देर रात कमरे में खुद को बंद कर आग लगा ली। गर्लफ्रेंड की जलकर मौत हो गई। बॉयफ्रेंड गंभीर रूप से झुलस गया। रात 11 बजे पड़ोसियों ने कमरे से चीख-पुकार और तोड़फोड़ की आवाजें सुनीं। थोड़ी देर बाद कमरे से धुआं निकलने लगा। रोशनदान से आग की लपटें दिखने लगीं। घबराए पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। तब तक दोनों बुरी तरह झुलस चुके थे। गंभीर हालत में दोनों को संयुक्त चिकित्सालय (CHC) शिकोहाबाद पहुंचाया। शुरुआती इलाज के बाद दोनों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां थोड़ी देर बाद खुशी शर्मा (18) की मौत हो गई। अरुण कठेरिया (19) की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना प्रेमिका के घर में ही हुई। उस समय घर में और कोई नहीं था। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों का 10 साल से अफेयर चल रहा था। मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गढ़ैया मोहल्ले का है। 2 तस्वीरें- अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- शिकोहाबाद में गढ़ैया मोहल्ले की रहने वाली खुशी बीए की पढ़ाई कर रही थी। पिता संजय कुमार की 10 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मां ममता और 12 साल के छोटे भाई के साथ गढ़ैया मोहल्ले में दो कमरों के पैतृक आवास में रहती थी। मैनपुरी के रहने वाले ननिहाल वाले परिवार का खर्च उठाते थे। इस वजह उनका अक्सर मैनपुरी आना-जाना लगा रहता था। 15 किमी. दूर मोहब्बतपुर अहीर के रहने वाले अरुण से उसका अफेयर था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अरुण के पिता प्लंबर का काम करते हैं। उनकी खुशी के पिता से अच्छी दोस्ती थी। इस वजह से उनका अक्सर घर आना-जाना लगा रहता था। इसी वजह से खुशी और अरुण करीब आ गए। खुशी के मामा अवनीश शर्मा के मुताबिक, खुशी 3 दिन पहले मां और भाई के साथ मैनपुरी आई थी। शुक्रवार सुबह 7.30 बजे किसी बात को लेकर मां और मुझसे विवाद हो गया। वह नाराज होकर बिना किसी को कुछ बताए, वहां से निकल आई। काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। गढ़ैया मोहल्ला पहुंचे तो घर पर ताला लगा मिला। अवनीश ने बताया कि मैंने शुक्रवार शाम को शिकोहाबाद थाने में तहरीर दी। बताया कि घर से निकलने के बाद खुशी का मोबाइल बंद हो गया। पुलिस गढ़ैया मोहल्ले गई, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। देर रात पड़ोसियों ने पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों ने किचन में मिट्‌टी का तेल डालकर आग लगाई। मौके से कैन भी बरामद हुआ है। दोनों के पैर रस्सी से बंधे हुए पाए गए। प्रेमी के साथ रात में पहुंची थी घर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों शुक्रवार रात करीब 11 बजे घर पहुंचे थे। अंदर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उनके लड़ने की आवाजें बाहर तक आ रही थीं। पुलिस को रात पौने 12 बजे दोनों झुलसी हुई अवस्था में मिले। दोनों परिवार के सदस्य आगरा पहुंचे सूचना मिलने के बाद दोनों परिवार के सदस्य आगरा पहुंच गए हैं। शनिवार सुबह सीओ अमरीश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम के साथ जांच की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ अमरीश कुमार ने बताया- जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। दोनों ने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर आग लगाई थी। युवती की मौत हो चुकी है, जबकि युवक का इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की परिस्थितियों और कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच जारी है। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- गेंद के बहाने घुसा, कारोबारी की पत्नी को मार डाला: सहारनपुर में दोस्त के साथ मिलकर की वारदात; पुलिस ने किया एनकाउंटर सहारनपुर में कारोबारी की पत्नी की हत्या पड़ोसी युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। वह बॉल लेने के बहाने घर में घुसा और महिला का गला काट दिया। इसके बाद उनके कान काटकर सोने के कुंडल भी लूट लिए थे। दोस्त पर काफी कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसने महिला के पड़ोसी युवक के साथ मिलकर वारदात की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में दोमुंहा सांप से ठगी करने वाला अरेस्ट:ऑडी कार में घूम रहा शातिर ठग, ऑडी कार, नोट गिनने की मशीन और दो दुर्लभ सांप बरामद
    Next Article
    अवैध रिवाल्वर, कारतूस के साथ दो बाल अपचारी गिरफ्तार:इटावा में पुलिस ने मोटरसाइकिल भी सीज की, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment