Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध रिवाल्वर, कारतूस के साथ दो बाल अपचारी गिरफ्तार:इटावा में पुलिस ने मोटरसाइकिल भी सीज की, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

    10 hours ago

    1

    0

    इटावा। शहर में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध 32 बोर रिवाल्वर, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद मोटरसाइकिल को पुलिस ने सीज कर दिया है। कोतवाली प्रभारी यशवन्त सिंह के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान दो किशोरों को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 32 बोर का अवैध रिवाल्वर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास मौजूद मोटरसाइकिल के दस्तावेजों की जांच के बाद वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। मामले में कोतवाली थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 3/9/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद अवैध हथियार उन्हें कहां से मिला और इसका इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में तो नहीं किया जाना था। साथ ही दोनों बाल अपचारियों के आपराधिक इतिहास और उनके संपर्कों की भी जांच की जा रही है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी नगर अभय नारायण राय के पर्यवेक्षण में किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक कासिफ हनीफ, कांस्टेबल राजेश कुमार तथा चालक कांस्टेबल संजीत कुमार शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी-प्रेमिका ने कमरा बंद करके खुद को आग लगाई:लड़की की मौत, लड़का गंभीर; मां से झगड़कर ननिहाल से घर फिरोजाबाद आई थी
    Next Article
    'निषाद-बिंद समाज के साथ रवैया भेदभाव से भरा':लखनऊ में संजय निषाद बोले- कुछ अधिकारी सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment