Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी युगल ने खाया जहर,प्रेमिका की मौत:शाहजहांपुर में युवक की हालत गंभीर, दोनों करने चाहते थे शादी

    17 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक नाबालिग लड़की ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उसका प्रेमी जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला खुटार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की और गांव के एक युवक के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन परिवार के लोग इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। बताया गया कि करीब एक सप्ताह पहले नाबालिग अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद 7 मार्च को परिवार ने खुटार थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग ग्रामीणों के मुताबिक, लड़की का गांव के ही युवक पूजेश पांडेय से पिछले करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूजेश भी अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी करता है। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। करीब एक सप्ताह पहले दोनों घर से चले गए थे। इसके बाद लड़की के परिवार ने 6 मार्च को थाने में तहरीर दी थी और 7 मार्च को गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई गई। ग्रामीणों के अनुसार 8 मार्च को पूजेश पांडेय अपने घर लौट आया था और उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घर पहुंचकर खाया जहर वहीं सोमवार को नाबालिग लड़की भी अपने घर लौट आई। घर पहुंचने के कुछ समय बाद उसने भी जहर खा लिया। परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एफआईआर में मृतका के पिता ने पूजेश पांडेय पर अपनी बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया था। साथ ही उसके पिता पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि लड़का और लड़की दोनों ने जहर खाया था। लड़की की मौत हो गई है। जबकि युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ललिता देवी मंदिर में दर्शन पूजन:सूर्यास्त के बाद रखा मौन, सीतापुर के नैमिषारण्य में रात्रि विश्राम
    Next Article
    संगठित हिन्दू समाज ही पूरे विश्व को दिशा दे सकता:संघ के क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख पूर्वी यूपी मनोज बोले-सर्वत्र ईश्वर का दर्शन ही सनातन भारत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment