Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेम-प्रसंग में विवाद के बाद गला घोंटकर हत्या का आरोप:तालाब में मिला शव, प्रेमी समेत अज्ञात पर केस दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में एक युवती का शव रविवार सुबह खेत के पास भरे पानी में मिला। युवती का गला उसके ही दुपट्टे से कसा हुआ था। जिससे गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान संगीता (18) पुत्री संतलाल पासी के रूप में हुई है। जिसका शव घर से 3 किमी दूर मिला। मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव का है। परिजनों के अनुसार वह 28 फरवरी की रात से लापता थी। काफी तलाश के बाद 1 मार्च को सूचना मिली कि ग्राम मकनपुर में एक खेत के पास पोखरे में युवती का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान संगीता के रूप में की और हत्या की आशंका जताई। प्रेमी पर हत्या का आरोप मृतका के पिता संतलाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का कोमल पटेल निवासी कुरमिन का पुरवा, मजरा पट्टी शाह थाना हथगांव से प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवती ने अपने बैंक खाते से कई बार उसे पैसे दिए थे। पिता का कहना है कि कोमल पटेल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी कोमल पटेल और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पहले भी दी थी शिकायत बताया जा रहा है कि 23 फरवरी को मृतका ने महिला थाना प्रभारी को एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें उसने आरोप लगाया था कि युवक ने अपनी जाति छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया। शादी का झांसा दिया और शारीरिक व आर्थिक शोषण किया। युवती ने करीब 60 हजार रुपए नगद और ऑनलाइन माध्यम से देने का भी जिक्र किया था। शिकायत में यह भी आरोप था कि शादी का दबाव बनाने पर युवक ने कथित रूप से इनकार कर दिया और अपमानित किया। मां ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया मृतका की मां सुमित्रा देवी ने आरोप लगाया कि यदि महिला थाना पुलिस ने समय रहते उनकी बेटी की शिकायत पर कार्रवाई की होती तो उसकी जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में होली से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च:शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील, शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील
    Next Article
    आगरा में होली को लेकर पुलिस अलर्ट:मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फ्लैग मार्च, अश्लील-विवादित गाने बजाने पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment