Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेम प्रसंग में युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या:हाथरस में प्रेमिका की हालत भी गंभीर, उपचार के लिए आगरा भेजा

    1 day ago

    1

    0

    हाथरस के सहपऊ क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते तीन दिन पहले एक युवक और उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने जहर खा लिया। इस घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज आगरा के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। परिजनों की रोक-टोक से परेशान होकर दोनों ने यह कदम उठाया। जानकारी के अनुसार, सहपऊ क्षेत्र के रुदायल गांव निवासी 23 वर्षीय रतन पुत्र पप्पू अविवाहित था और मजदूरी करता था। उसके गांव की ही एक विवाहित महिला से प्रेम संबंध थे, जिसके दो बच्चे भी हैं। इस महिला की उम्र 25 वर्ष है। महिला के पति और अन्य परिजनों को जब इस रिश्ते का पता चला, तो उन्होंने दोनों पर मिलने-जुलने और बात करने पर पाबंदियां लगानी शुरू कर दीं। महिला का पति भी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। परिजनों की लगातार रोक-टोक से परेशान होकर प्रेमी युगल ने 20 जुलाई को फोन पर बात करने के बाद जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर युवक रतन को परिजन एक निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान करीब तीन दिन बाद बृहस्पतिवार सुबह लगभग 9 बजे रतन की मौत हो गई। वहीं, महिला के परिजनों ने उसे आगरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में किसान ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या की:पारिवारिक कलह के चलते उठाया कदम, पांच बेटे नोएडा में करते थे नौकरी
    Next Article
    लखनऊ में इंटरनेशनल साइबर कॉल सेंटर पकड़ा:4 मास्टरमाइंड गिरफ्तार, अमेरिका के नागरिकों को बना रहे थे निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment