Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी से बात करते पकड़ी गई महिला ने किया सुसाइड:आधी रात को पति ने बेल्टों से पीटा तो जहर खाया, झांसी में दम तोड़ा

    20 hours ago

    1

    0

    झांसी से सटे मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पति के काम पर जाने के बाद पत्नी आधी रात को अपने प्रेमी से बात कर रही थी। जब पति ने फोन लगाया तो नंबर व्यस्त था। चौथी बार में पत्नी ने फोन उठाया तो बहस हो गई। तब पति काम छोड़कर घर पहुंच गया और पत्नी की बेल्ट से पिटाई कर दी। तब पत्नी ने प्रेम संबंधों के बारे में बताया। इसके बाद उसने जहर खा लिया। परिजन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला शिवपुरी के निबोदा गांव का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए 4 साल पहले शादी हुई थी मृतका का नाम राखी (25) पत्नी रामकुमार कुशवाहा था। वह निबोदा गांव की रहने वाली थी। राखी और राजकुमार की शादी 10 मई 2022 को हुई थी। उनका डेढ़ साल का एक बेटा है। पति रामकुमार ने बताया- मेरी पत्नी का मायके में एक युवक से अफेयर था। वो चोरी छुपे उससे बात करती थी। बुधवार को मैं ट्रक चलाने गया था। रात को पत्नी को फोन लगाया और लगभग एक घंटे तक बात की। फिर सो गया। फिर रात करीब 12 बजे उठा तो अचानक पत्नी को कॉल लगाया। तब उसका नंबर व्यस्त आ रहा था। 3 बार कॉल लगाया तो 2 बार पत्नी ने कॉल काट दी। घर जाकर पत्नी को पीटा पति ने आगे बताया- चौथी बार कॉल लगाया तो पत्नी ने रिसीव किया। मैंने पूछा कि इतनी रात को किससे बात कर रही हो। तब उसने बता दिया कि प्रेमी से बात कर रही थी। बोली कि घर आ जाओ, नहीं तो मर जाऊंगी। तब मैं घर पहुंच गया। तब उसने अफेयर के बारे में बताया। तब गुस्सा में मैंने उसे पीट दिया। पत्नी ने रात को ही अपनी मां को सबकुछ बता दिया। अगले दिन गुरुवार को मैं खेत पर चला गया। दोपहर को सूचना मिली कि राखी ने जहर खा लिया। तब परिजन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लाए। यहां पर मौत हो गई। शादी के बाद से ही परेशान थी राखी की मां नारायण ने बताया कि शादी के बाद से ही बेटी परेशान थी। पति अक्सर झगड़ा कर मारपीट करता था। बुधवार रात को वो किसी से बात कर रही थी। जब मुझे फोन लगाया तो मैंने बेटी को डांटा था। इसके बाद पति ने उसे बेल्ट से बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। तब उसने जहर खा लिया। मेरी बच्ची की मौत हो गई, अब मुझे न्याय चाहिए। पति पर कार्रवाई होनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सपा का विरोध प्रदर्शन:अभिषेक भाटी ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, प्रदेश में बड़े आंदोलन चेतावनी
    Next Article
    कांग्रेस ने मनरेगा में बदलाव, बजट कटौती का विरोध किया:बलरामपुर में निकाली 'मनरेगा बचाओ' पदयात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment