Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सपा का विरोध प्रदर्शन:अभिषेक भाटी ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, प्रदेश में बड़े आंदोलन चेतावनी

    19 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के नेता अभिषेक भाटी ने शुक्रवार में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापारिक समझौते के विरोध में दिया गया। भाटी ने कहा कि यह समझौता देश के किसानों, मजदूरों, युवाओं और छोटे व्यापारियों के आर्थिक अधिकारों पर सीधा प्रहार है। उनके अनुसार, इसके लागू होने पर सस्ते विदेशी कृषि उत्पाद भारतीय बाजार में आएंगे, जिससे किसानों को अपनी लागत निकालना मुश्किल हो जाएगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गंभीर संकट खड़ा होगा। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों के दबाव से लघु एवं कुटीर उद्योग प्रभावित होंगे, जिससे बेरोजगारी बढ़ेगी। भाटी ने कहा कि अमेरिका पर शून्य टैरिफ लगने से अमेरिकी व्यापारी अपने कपड़े, दवाइयां और अन्य वस्तुएं सस्ते दामों में बेचकर भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं। अभिषेक भाटी ने आरोप लगाया कि भारत सरकार अमेरिका के दबाव में है। उन्होंने कहा कि अब अमेरिका यह तय करेगा कि भारत किससे कच्चा तेल खरीदेगा, जिससे भारत को रूसी कच्चे तेल के बजाय अमेरिका से महंगा तेल आयात करना पड़ सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भारत ऐसा नहीं करता है, तो अमेरिका फिर से टैरिफ लगा सकता है। इस अवसर पर अमित पंडित, शादाब अल्वी, फुरकान चौर, बाबी कैलाशपुरी, नीतिन गर्ग, उमाशंकर, डॉ. मोहसिन और फैज़ात अंसारी सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में बीच सड़क पर युवक को गिरा-गिराकर पीटा...VIDEO:पहले लात-घूंसे मारे फिर लाठी से पीटा, पीछे खड़े लोग देते रहे गालियां
    Next Article
    प्रेमी से बात करते पकड़ी गई महिला ने किया सुसाइड:आधी रात को पति ने बेल्टों से पीटा तो जहर खाया, झांसी में दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment