Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परमहंस राममंगल दास महाराज का 133वां जन्मोत्सव धूमधाम से मना:अयोध्या के सिद्ध संतों के सुमेरू थे , गोकुल भवन से निकली शोभायात्रा

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या के सिद्ध संतो की माला के अनमोल मोती परमहंस राम मंगल दास जी महाराज का प्रकाशोत्सव जन्मोत्सव बड़े ही हावभाव के साथ मनाया गया। गोकुल भवन के संस्थापक परमहंस राम मंगल दास के 133वें जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें उनके सैकड़ों अनुयायियों ने भाग लिया। परमहंस राम मंगल दास महाराज सभी धर्मों को आदर देने वाले थे। वे सद्भाव के प्रतिमूर्ति थे उनका मानना था कि ईश्वर एक है और हर प्राणियों में ईश्वर का वास होता है इसलिए सभी व्यक्तियों का सम्मान करना चाहिए। परमहंस राममंगल दास जी संत परम्परा की अनमोल धरोहर है। सभी जीव जंतुओं में ईश्वर भाव को देखते थे उनका मानना था कि जो मनुष्य किसी का निरादर करता है उसको ईश्वर कभी अपना नहीं समझता। यही कारण है कि राम मंगल दास जी महाराज मनुष्यों के साथ-साथ सभी जीव जंतुओं में ईश्वर भाव को देखते थे और सभी का आदर सम्मान सर्वधर्म समभाव के साथ करते थे। परमहंस राममंगलदासजी महाराज का जन्म फाल्गुन कृष्ण दशमी तदनुसार 12 फरवरी 1893 को ग्राम ईश्वरवारा जिला सीतापुर उ.प्र. में हुआ था। इस अवसर पर आश्रम से हाथी घोड़े बैण्डबाजे सहित दिव्य नगर यात्रा निकाली गई। जो बजरंग भवन अशर्फी भवन कोतवाली श्रृँगारहाट श्रीराम चिकित्सालय टेढ़ी बाजार वशिष्ठ कुण्ड होते हुए गोकुल भवन पुनरागमन के साथ सम्पूर्ण हुई। इसके बाद भव्य भण्डारे में उनका प्रसाद ग्रहण करने के लिए अनेक जनपदों एवं प्रान्तों से पधारे हुए हजारों भक्त समुदाय ने सास्था भगवत् प्रसाद ग्रहण किया। यह समस्त आयोजन आश्रम के वर्तमान पीठाधीश्वर महान्त परशुरामदास अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर रायबरेली, सुल्तानपुर, अकबरपुर, बस्ती, गोरखपुर, लखनऊ , सीतारपुर सहित पूरे भारत से हजारों की संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत में मंदिर से जुड़े महामंत्री राकेश दास, व्यवस्थापक प्रदीप तिवारी, गोविन्द कृष्ण शास्त्री व्यास जी लगे रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि पर माघ मेला क्षेत्र का ट्रैफिक प्लान:जानिए कहां है पार्किंग और कैसे होगा आवागमन, प्रमुख शिवालयों तक कैसे पहुंचेंगे
    Next Article
    मथुरा में एक्सीडेंट में 5 घायल:राया से आ रही थी, अनियंत्रित होकर आमने -सामने टकराई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment