Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में एक्सीडेंट में 5 घायल:राया से आ रही थी, अनियंत्रित होकर आमने -सामने टकराई

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के थाना जमुना पार क्षेत्र में राया रोड पर देर रात दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 5 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक कार मथुरा से राया की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी कार राया से मथुरा आ रही थी। इसी दौरान एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी कार से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय निवासी कुँवरपाल और बंटी ने बताया कि टक्कर के बाद कारों में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना जमुना पार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परमहंस राममंगल दास महाराज का 133वां जन्मोत्सव धूमधाम से मना:अयोध्या के सिद्ध संतों के सुमेरू थे , गोकुल भवन से निकली शोभायात्रा
    Next Article
    अग्निवीर 2026 के लिए आवेदन आज से शुरू:1 अप्रैल तक आवेदन, 1 जून से लिखित परीक्षा, 75 प्रतिशत अग्निवीर चार साल बाद सेवा मुक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment