Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमानंद महाराज के लिए दंडवत कांवड़ यात्रा:फरीदाबाद का युवक जॉर्डन से नौकरी छोड़कर आया; बोला- गुरुजी को गंगाजल से स्नान कराऊंगा

    5 hours ago

    1

    0

    फरीदाबाद के सरूरपुर गांव का 28 वर्षीय रमन हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा पर निकला है। वह हाल ही में जॉर्डन से नौकरी छोड़कर भारत आया। वह 4 लीटर गंगाजल से भरा कलश लेकर वृंदावन जा रहा है। रमन का कहना है कि वह प्रेमानंद महाराज के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए यह यात्रा कर रहा है और वृंदावन पहुंचकर उन्हें गंगाजल से स्नान कराना चाहता है। उसकी करीब 350 किलोमीटर लंबी यात्रा 22 जुलाई को शुरू हुई थी। फिलहाल वह फरीदाबाद पहुंच चुका है। उसके साथ दो भाई और तीन दोस्त हैं। कुल छह लोग इस यात्रा में शामिल हैं। 5 साल जॉर्डन में की नौकरी, स्वास्थ्य की खबर सुनकर लौट आया रमन मूल रूप से फरीदाबाद के सरूरपुर गांव का रहने वाला है। 10वीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद फरीदाबाद में एक्सपोर्ट कंपनी में काम किया। फिर करीब पांच साल पहले जॉर्डन चला गया। वहां उसे करीब 45 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन मिलता था। यहां वह एक एक्सपोर्ट कंपनी में कोऑर्डिनेटर की नौकरी कर रहा था। परिवार में माता-पिता, चार भाई और एक बहन हैं। वह सबसे छोटा है। उसके पिता बदरपुर बॉर्डर पर सिक्योरिटी गार्ड हैं। दो भाई निजी कंपनी में काम करते हैं, जबकि एक भाई की घरेलू सामान की दुकान है। 3 साल पहले प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनने शुरू किए करीब तीन साल पहले उसने ऑनलाइन प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनने शुरू किए। धीरे-धीरे वह उनसे जुड़ता चला गया। वह रोजाना तीन से चार घंटे तक नियमित रूप से उनके प्रवचन सुनता था। जब उसे उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिली तो उसने उनके लिए दंडवत कांवड़ यात्रा करने का संकल्प लिया। इसके लिए उसने नौकरी छोड़ दी। 20 अप्रैल को जॉर्डन से रवाना हुआ और 21 अप्रैल को भारत पहुंच गया। पहले भी 12 कांवड़ ला चुका, दंडवत पहली रमन ने बताया कि भारत लौटने के बाद भी वह नियमित रूप से प्रवचन सुनता रहा। इससे पहले वह 12 बार अलग-अलग प्रकार की कांवड़ ला चुका है, लेकिन दंडवत कांवड़ यात्रा पहली बार कर रहा है। शुरुआत में उसने परिवार को इसकी जानकारी नहीं दी थी। बाद में पता चलने पर परिवार ने उसका साथ दिया। अब रोजाना 8 किलोमीटर तय कर रहा सफर रमन ने बताया कि शुरुआत में वह रोज करीब पांच किलोमीटर चलता था, लेकिन अब प्रतिदिन करीब आठ किलोमीटर की दूरी तय कर रहा है। उसके साथ भाई सोनू और कुंदन भी यात्रा कर रहे हैं। तीन अन्य साथी उसके दोस्त हैं। सभी लोग रास्ते में खाना बनाने का सामान अपने साथ लेकर चल रहे हैं। आज तक प्रेमानंद महाराज से नहीं मिला रमन ने बताया कि वह अब तक कभी प्रेमानंद महाराज से नहीं मिला, क्योंकि जब से वह उनके प्रवचन सुनने लगा, तब से विदेश में ही था। उसे विश्वास है कि वृंदावन पहुंचने पर उसकी मुलाकात महाराज से जरूर होगी। वह उन्हें गंगाजल से स्नान कराना चाहता है। यही उसके जीवन की सबसे बड़ी इच्छा है। हरियाणा में ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाए सवाल रमन ने बताया कि उत्तर प्रदेश में यात्रा के दौरान पुलिस की ओर से अच्छे इंतजाम मिले। हालांकि कालिंदी कुंज के रास्ते हरियाणा में प्रवेश करने के बाद फरीदाबाद में भारी ट्रैफिक के कारण आगे बढ़ने में परेशानी हुई। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और उसके साथियों को खुद रास्ता बनाते हुए आगे बढ़ना पड़ा। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा CM को प्रधानमंत्री बनाने की मन्नत वाली अनोखी कांवड़,VIDEO:भोलेनाथ-नायब सैनी के PHOTO लगाए सावन का महीना शुरू होते ही हरियाणा में कांवड़ियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। पानीपत का एक शिवभक्त विलासराज सीएम नायब सैनी को प्रधानमंत्री बनाने की मन्नत के साथ अनोखी कांवड़ ला रहा है। उसने अपनी कांवड़ में भगवान भोनेनाथ और सीएम सैनी की फोटो भी लगाई है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 10 शहरों में तेज बारिश, बिजनौर में बाढ़:हाईवे बंद, सड़कों पर नाव चली; आज सभी 75 जिलों में बरसात का अलर्ट
    Next Article
    सांसद प्रिया-पुष्पेंद्र से Gen-Z साध रहे अखिलेश:पाठकजी ने कांग्रेस की चुक-चुकी निकाली; बागी IAS ने बनाई टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment