Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रीपेड स्मार्ट मीटर से कटी 3 हजार घरों की बिजली:मैनपुरी में निगेटिव बैलेंस होते ही सप्लाई बंद, रिचार्ज के लिए पावर हाउसों पर लगी कतारें

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था लागू होते ही हजारों उपभोक्ता अचानक अंधेरे में पहुंच गए। कई घरों में मीटर की लाइट जलती रही, लेकिन बिजली आपूर्ति बंद हो गई, जिससे लोग हैरान रह गए। दरअसल, जिन उपभोक्ताओं के मीटर का बैलेंस जीरो या निगेटिव हो गया था, उनकी बिजली आपूर्ति स्वतः बंद कर दी गई। नई व्यवस्था लागू होते ही जिले में करीब तीन हजार से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली कट गई। अचानक बिजली बंद होने से कई घरों में रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो गए। कारण पता चलने पर लोग मोबाइल के जरिए अपने-अपने मीटर रिचार्ज कराने में जुट गए। रिचार्ज के लिए पावर हाउसों पर लगी कतारें कई उपभोक्ताओं को रिचार्ज कराने के लिए बिजली घरों तक दौड़ लगानी पड़ी। पावर हाउसों में बने काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं। कुछ लोगों ने ऑनलाइन भुगतान कर रिचार्ज किया, जिसके बाद उनकी बिजली आपूर्ति चालू हो गई। हालांकि कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि रिचार्ज के बाद भी बिजली शुरू नहीं हुई, जिससे उन्हें घंटों परेशानी उठानी पड़ी। जिले में 1.21 लाख घरों में लगे स्मार्ट मीटर बिजली विभाग के अनुसार जिले में करीब तीन लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। इनमें से 1.21 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें लगभग एक लाख मीटर प्रीपेड सिस्टम पर चल रहे हैं। शहरी क्षेत्र में कुल 46 हजार उपभोक्ताओं के मुकाबले 38 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं और इनमें से करीब 36 हजार मीटर प्रीपेड मोड में हैं। बैलेंस खत्म होते ही बंद हो जाती है बिजली नई व्यवस्था के तहत मीटर का बैलेंस खत्म होते ही बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं के मीटर का बैलेंस निगेटिव हो गया था, उनकी सप्लाई तुरंत कट गई। इससे कई इलाकों में लोग अचानक अंधेरे में पहुंच गए और पावर हाउसों पर शिकायतों की भरमार लग गई। विभाग बोला- रिचार्ज होते ही चालू हो जाती है सप्लाई बिजली विभाग का कहना है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में उपभोक्ताओं को समय-समय पर बैलेंस रिचार्ज कराना जरूरी है। बैलेंस खत्म होने पर बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है और रिचार्ज होते ही सप्लाई भी अपने आप चालू हो जाती है। जिन उपभोक्ताओं की सप्लाई रिचार्ज के बाद भी शुरू नहीं हुई, उनकी तकनीकी जांच कर समस्या का समाधान किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में विधायक पर उत्पीड़न का आरोप:पीड़ित ने DM कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री के बैनर के साथ सत्याग्रह शुरू किया
    Next Article
    रमजान पर फितरा अदा करना हर साहिबे-निसाब मुसलमान पर जरूरी:मौलाना रियाज उल हक कासमी ने ₹65 प्रति व्यक्ति तय की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment