Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रॉपर्टी-डीलर की हत्या करने से पहले हुई थी रेकी:लखनऊ में शूटरों ने परिवार की गतिविधियों पर भी रखी थी नजर

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस और एसटीएफ की जांच में अहम सुराग मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि शूटर वारदात से करीब 10 दिन पहले से संदीप की रेकी कर रहे थे। इस दौरान वे न केवल संदीप की दिनचर्या पर नजर रख रहे थे, बल्कि परिवार के सदस्यों की गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रहे थे। जांच में सामने आया है कि दोनों संदिग्ध कई बार संदीप के घर और आसपास के इलाकों में देखे गए। उनकी तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। पुलिस का मानना है कि हमलावरों को संदीप के घर से निकलने का समय, उनके साथ रहने वाले लोगों और रोजमर्रा की गतिविधियों की पूरी जानकारी थी। किसान पथ होते हुए कानपुर रोड की तरफ भागे शूटर पुलिस के अनुसार हत्या के बाद दोनों शूटर बाइक से किसान पथ की ओर निकले और फिर कानपुर रोड की तरफ बढ़ गए। इसके बाद वे शहर के विभिन्न मार्गों से होकर फरार हो गए। उनकी आवाजाही से जुड़ी कई फुटेज जांच एजेंसियों के हाथ लगी हैं, जिनके आधार पर उनकी लोकेशन और संपर्कों की पड़ताल की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना से पहले और बाद में शूटर किन लोगों के संपर्क में थे। पुलिस संदीप के परिजनों, चालक विपिन और करीबी लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। जमीन विवाद और कारोबारी रंजिश पर फोकस जांच फिलहाल जमीन विवाद, पुराने साझेदारों और कारोबारी रंजिश के एंगल पर केंद्रित है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि सरोजनीनगर तहसील में संदीप से जुड़े कुछ राजस्व मामले लंबित हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस और एसटीएफ जौनपुर से लेकर लखनऊ तक उनके पुराने संपर्कों, विवादों और कारोबारी रिश्तों की गहन पड़ताल कर रही है। चार संदिग्ध हिरासत में मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक एक संदिग्ध लखनऊ का रहने वाला है, जबकि दो अन्य वाराणसी के बताए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है और जल्द ही शूटरों तक पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता शिवम सिंह हत्याकांड में विभूतिखंड ACP-SHO हटाए गए:गोमतीनगर विस्तार के इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
    Next Article
    गाजीपुर में होटल मालिक के बेटे की हत्या:21 घंटे बाद भी शूटर फरार, चार टीमें तलाश में जुटी; परिजनों ने मुख्य आरोपी के एनकाउंटर की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment