Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में होटल मालिक के बेटे की हत्या:21 घंटे बाद भी शूटर फरार, चार टीमें तलाश में जुटी; परिजनों ने मुख्य आरोपी के एनकाउंटर की मांग की

    5 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में बिंदु होटल के मालिक आलोक राय उर्फ डब्लू के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या किए जाने के 21 घंटे बाद भी हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, जबकि शूटरों की तलाश में चार विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे दो बाइकों पर सवार चार हथियारबंद बदमाश बिंदु होटल के मुख्य गेट पर पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, हमलावर पहले से घात लगाए हुए थे और उन्होंने बेहद करीब से विनीत राय पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शरीर में चार गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे शहर में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी हुई है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गौसाबाद का है। बीयर और ऑनलाइन भुगतान का बनाया बहाना जांच में सामने आया है कि चारों शूटर वारदात से पहले होटल के गेट पर पहुंचकर सुरक्षा गार्ड शंभू यादव को बीयर खरीदने और ऑनलाइन भुगतान के बहाने उलझाए रहे। इसी दौरान वे विनीत राय के बाहर आने का इंतजार करते रहे। जैसे ही विनीत राय रोजाना की तरह होटल से बुलेट मोटरसाइकिल पर घर जाने के लिए बाहर निकले और गेट बंद हुआ, बदमाशों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। गार्ड को भी निशाना बनाने की कोशिश वारदात के बाद हमलावरों ने प्रत्यक्षदर्शी गार्ड शंभू यादव को भी निशाना बनाने का प्रयास किया। हालांकि, वह किसी तरह होटल के अंदर भाग गया और अपनी जान बचाने में सफल रहा। गोलीबारी की आवाज से पूरा गौसाबाद इलाका गूंज उठा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चार टीमें कर रहीं छापेमारी पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी और दबिश दे रही हैं। घटना की सूचना पर वाराणसी जोन के एडीजी पियूष मोर्डिया, डीआईजी वैभव कृष्ण और एसपी डॉ. ईराज राजा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुराने विवाद भी आए चर्चा में इस हत्याकांड के बाद बिंदु होटल से जुड़े पुराने विवाद भी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। वर्ष 2024 में कथित कटरा गैंग के सदस्यों द्वारा होटल पर हमला और तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई थी। अब होटल मालिक के बेटे की हत्या के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग की परिजनों ने मुख्य आरोपी शंकर पांडे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए उसके एनकाउंटर की मांग उठाई है। परिवार ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी गंभीर आशंका जताई है। प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए शहर कोतवाल महेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह गहमर के कोतवाल प्रमोद सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार को घेरा हत्याकांड को लेकर गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने प्रदेश सरकार और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है, लेकिन अपराधी खुलेआम हत्या कर फरार हो जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और प्रशासन स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में विफल साबित हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रॉपर्टी-डीलर की हत्या करने से पहले हुई थी रेकी:लखनऊ में शूटरों ने परिवार की गतिविधियों पर भी रखी थी नजर
    Next Article
    पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर काशी में उमड़े श्रद्धालु:गंगा स्नान कर बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए, मंदिर के बाहर लगी 1KM लंबी लाइन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment