Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रॉपर्टी डीलर पर तालाब की जमीन कब्जाने का आरोप:वीडियो वायरल होने के बाद राजस्व टीम ने रुकवाया निर्माण कार्य

    13 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास सामने आया है। एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा तालाब से सटी भूमि पर प्लाटिंग करने और उसके आंशिक हिस्से पर कब्जा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सूचना मिलने पर राजस्व और नगर पालिका की टीमों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। यह मामला सदर तहसील क्षेत्र के चतुर्भुजपुर से जुड़ा है। यहां काश्तकार की गाटा संख्या 226 की निजी भूमि है, जिससे सटी हुई गाटा संख्या 228 तालाब की जमीन है। प्रॉपर्टी डीलर धर्मेंद्र सोनकर काश्तकार से एग्रीमेंट के बाद गाटा संख्या 226 पर प्लाटिंग कर रहे थे। इसी दौरान तालाब के आंशिक भूभाग पर कब्जे की बात सामने आई, जिसका वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद राजस्व और नगर पालिका की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रोक दिया। कल दोनों पक्षों की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश की जाएगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सिंह, हल्का लेखपाल धर्मेंद्र यादव और नगर पालिका की टीम को मौके पर भेजा गया था, जिन्होंने कार्य रुकवा दिया है। गाटा संख्या 228 स्थित तालाब की पैमाइश 24 जनवरी 2025 को राजस्व विभाग द्वारा की गई थी। इसके बाद इसे सौंदर्यीकरण के लिए नगर पालिका को सौंप दिया गया था। हालांकि, नगर पालिका की कथित लापरवाही के कारण तालाब पर सौंदर्यीकरण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है। इस मामले को लेकर प्रॉपर्टी डीलर धर्मेंद्र सोनकर ने बताया कि मैं गाटा संख्या 226 भूमिका एग्रीमेंट अपने नाम कराया है जिस पर मैं प्लाटिंग कर रहा हूं मैं सरकारी गाटा संख्या 228 तालाब की जमीन पर किसी प्रकार का कोई भी निर्माण कार्य नहीं कराया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केडीएमए लीग: कानपुर क्रिकेटर्स ने विनर्स क्लब को हराया:शशांक अवस्थी प्लेयर ऑफ द मैच, सुनील और मिशम ने झटके 3-3 विकेट
    Next Article
    परिवहन मेले में वाहनों पर मिली छूट:विभाग ने दी जानकारी, पुराने वाहनों के एकमुश्त कर पर 8 प्रतिशत छूट की घोषणा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment