Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पार्सल डिलीवर कर्मचारियों ने किया 35 लाख का फर्जीवाड़ा:1300 पार्सलों में हेरफेर,साइबर थाने में FIR

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में पार्सल डिलीवर करने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने ई-कॉमर्स कंपनी के साथ 35 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा किया। आरोप है कि 1300 पार्सलों में हेरफेर किया गया। सिस्टम से डाटा चेक करने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हो सका। संचालक ने थाना साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। UPSIDC साइट-सी, सिकंदरा निवासी गिरीश पिप्पल ने शिकायत में कहा कि वह हैरिक्सन ओवरसीज के पार्टनर और पीपल्स एक्सपोर्ट के डायरेक्टर हैं। दोनों फर्म फ्लिपकार्ट और मिंत्रा में पंजीकृत सेलर हैं। फ्लिपकार्ट की मानक प्रक्रिया के अनुसार, जब कोई फील्ड एग्जीक्यूटिव रिटर्न शिपमेंट डिलीवर करता है वो उनसे वन टाइम कोड प्राप्त करता है जो डिलीवरी का प्रमाण है। काफी समय से कंपनी के तीन एग्जीक्यूटिव सिस्टम में दर्शाई रिटर्न शिपमेंट की संख्या से कम पार्सल वास्तव में डिलीवर कर रहे थे। 16 फरवरी को डाटा चेक किया। पता चला कि सिस्टम में सारे पार्सल डिलीवर दिखाए गए थे, लेकिन कई पार्सल डिलीवर नहीं हुए थे। 14 फरवरी को 51 में से 27 ही डिलीवर हुए। 24 कम पाए गए। कर्मचारियों को बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आए। बाद में पुलिस की मदद से दो को पकड़ा। आरोपियों ने तीन महीने में 1300 पार्सलों में हेरफेर कर कंपनी को 35 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ मेट्रो की सुरंग में जाते ही मोबाइल नेटवर्क गायब:नमो भारत और मेट्रो के यात्रियों को हो रही परेशानी,बेगमपुल स्टेशन पर NCRTC का Wi-Fi भी फेल
    Next Article
    IND W vs AUS W 2nd ODI Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू, स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल क्रीज पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment