Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ मेट्रो की सुरंग में जाते ही मोबाइल नेटवर्क गायब:नमो भारत और मेट्रो के यात्रियों को हो रही परेशानी,बेगमपुल स्टेशन पर NCRTC का Wi-Fi भी फेल

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को इन दिनों तकनीकी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में ट्रेन के सुरंग से गुजरते ही मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवा बंद हो जाती है, जिससे यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। बताया जा रहा है कि मेरठ सेंट्रल स्टेशन और बेगमपुल स्टेशन के बीच ट्रेन के सुरंग में प्रवेश करते ही मोबाइल सिग्नल पूरी तरह गायब हो जाता है। इंटरनेट बंद होने से यात्रियों का ऑनलाइन काम, कॉल और मैसेजिंग प्रभावित हो रही है। स्थिति और गंभीर तब हो जाती है जब बेगमपुल स्टेशन पर एनसीआरटीसी की फ्री वाई-फाई सेवा भी ठप मिलती है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर उपलब्ध कराई गई वाई-फाई सुविधा काम नहीं कर रही, जिससे नेटवर्क समस्या और बढ़ गई है। इस समस्या से ट्रेन स्टाफ भी प्रभावित है। यात्रियों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग की है। बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर अधिकारियों ने एनसीआरटीसी के उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है और तकनीकी टीम समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत है। यात्रियों का कहना है कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इस सेवा में नेटवर्क जैसी बुनियादी समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए, ताकि सफर पूरी तरह सुविधाजनक बन सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य के वकील को धमकी देने वाला गिरफ्तार:बोला- पड़ोसी को फंसाने के लिए किया था मैसेज, कचहरी में करता है प्रैक्टिस
    Next Article
    पार्सल डिलीवर कर्मचारियों ने किया 35 लाख का फर्जीवाड़ा:1300 पार्सलों में हेरफेर,साइबर थाने में FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment