Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिसीमन बिल से 2029 में लागू होगा Women Reservation, CM Yogi Adityanath ने जताया आभार

    47 minutes from now

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिसीमन संबंधी विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने का स्वागत करते हुए शनिवार को कहा कि इससे वर्ष 2029 से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने का रास्ता साफ होगा। उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इसे देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद से पहले ही पारित हो चुका है। अब केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले से इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि परिसीमन के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों में प्रस्तावित वृद्धि महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का विस्तार करने में सहायक होगी।आदित्यनाथ ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उद्देश्य संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। परिसीमन संबंधी प्रस्ताव से वर्ष 2029 में इसे लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। इससे महिलाओं को देश की राजनीति में आगे आने और निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी के नए अवसर मिलेंगे।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। शासन-प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश सरकार महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर काम कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी प्रदेश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि परिसीमन संबंधी प्रस्ताव नारी शक्ति वंदन अधिनियम की परिकल्पना को साकार करने में सहायक होगा। आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रति पुनः आभार व्यक्त करते हुए देश और प्रदेश की आधी आबादी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kolkata के SRFTI में छात्रों का विरोध मंच हटाया, भारी पुलिस बल तैनात
    Next Article
    परिसीमन और महिला आरक्षण: चंद्रबाबू नायडू ने लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी का किया समर्थन, विपक्ष से सहयोग की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment