Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ के पट्टी में किसान मंडी अधूरी रह गई:सपा विधायक राम सिंह पटेल बोले– प्रशासन से लड़कर पैसा मांगा, 100 करोड़ की सड़कें बनवाई

    9 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ की पट्टी विधानसभा सीट से सपा विधायक राम सिंह पटेल का कहना है– मैंने विपक्ष में रहते हुए जनता के लिए लड़कर पैसा मांगा है। 100 से ज्यादा सड़कें बनवाई हैं। अखिलेश सरकार में स्वीकृत बड़ी किसान मंडी काम अधूरा रह गया। हम लोग उसकी बाउंड्री बनवा पाए थे। उसके बाद उसमें सरकार ने कुछ नहीं किया। सरकार आने पर हम मंडी का काम पूरा कराएंगे। भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में सपा विधायक राम सिंह पटेल ने बेबाकी से जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: आप अपने 4 साल का कार्यकाल को लेकर 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: जनप्रतिनिधि को नंबर तो जनता देती है। ये चुनाव में डिसाइड होता है कि नेता जनता के पैमाने पर कितना खरा उतरा। खुद को नंबर देना बेईमानी होगी। सवाल: 4 साल में कौन से बड़े काम कराए? जवाब: जनती की मूलभूत सुविधाओं के लिए लड़ाई लड़ी है। बिजली और सड़कों की मरम्मत का पैसा शासन ने लगातार मांग के बाद भेजा। अपने क्षेत्र में 100 से ज्यादा सड़कों की मरम्मत कराई है। सवाल: कोई ऐसा काम जो 4 साल में आप नहीं करा पाए? जवाब: पट्टी में एक किसान मंडी स्वीकृत कराई गई थी। इसका पैसा भी अखिलेश सरकार में हम लोगों ने स्वीकृत कराकर बाउंड्री भी बनवा दी। लेकिन यह काम अधूरा रह गया। हमारा लगातार प्रयास है कि आने वाले समय में यहां पर विशाल मण्डी पूरे तरीके से चालू हो सके। सवाल: क्या आप खुद को टिकट का दावेदार मानते हैं? जवाब: टिकट के दावेदार क्यों नहीं होंगे। पार्टी क्यों हमें टिकट नहीं देगी। लगातार तीन बार से पार्टी टिकट दे रही है और दो बार से मैं जीत भी रहा हूं। एक बार बहुत कम अंतर से हारा हूं। इस बार विपक्ष में रहते हुए जनहित के मुद्दों और सुख-दुख में लोगों के साथ रहा। पट्टी हमारे लिए महत्वपूर्ण है। मैं यहीं से चुनाव लड़ूंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलविदा की नमाज पर बरेली छावनी में तब्दील:मस्जिदों पर सुरक्षा का पहरा, एसपी सिटी बोले खुले में नहीं होने दी जाएगी नमाज
    Next Article
    बलिया में गैस सिलेंडर आपूर्ति बाधित, लोग परेशान:डिलीवरी मैसेज के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा सिलेंडर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment