Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलविदा की नमाज पर बरेली छावनी में तब्दील:मस्जिदों पर सुरक्षा का पहरा, एसपी सिटी बोले खुले में नहीं होने दी जाएगी नमाज

    10 hours ago

    1

    0

    आज रमजान के आखिरी जुमे यानी अलविदा की नमाज को लेकर बरेली जनपद में 'हाई अलर्ट' घोषित किया गया है। शहर के सबसे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के ऐसे पुख्ता इंतजाम किए गए हैं कि परिंदा भी पर न मार सके। चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। प्रशासन की प्राथमिकता नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की है। वही एसपी सिटी मानुष पारीक का कहना है कि अलविदा की नमाज सड़को पर नहीं होने दी जाएगी। इसके साथ ही कोई भी गैर परम्परा नहीं पड़ने दी जाएगी। सड़कों पर उतरी फोर्स, एसपी सिटी ने खुद संभाली कमान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और उपद्रवियों को कड़ा संदेश देने के लिए एसपी सिटी मानुष पारीक के नेतृत्व में कोतवाली से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम, कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेंद्र चंद्र गौतम समेत कई थानों की पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स भारी शामिल रही। फ्लैग मार्च के जरिए आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। बवाल के बाद अलर्ट मोड पर प्रशासन पिछले साल 26 सितंबर 2025 को बरेली में हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। पुराना अनुभव देखते हुए इस बार 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई गई है। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। सभी मस्जिदों के बाहर पिकेट तैनात कर दी गई है। आला हजरत और जामा मस्जिद समेत सभी प्रमुख स्थलों पर पहरा शहर की प्रमुख मस्जिदों, जिनमें किला स्थित जामा मस्जिद, अनाथालय रोड की नौमहला मस्जिद, खलील चौराहा स्थित आला हजरत मस्जिद और दरगाह आला हजरत शामिल हैं, वहां नमाजियों की सुरक्षा के विशेष प्रबंध हैं। नमाज के समय ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू रहेगा ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। नगर निगम ने भी कसी कमर सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि नमाजियों की सहूलियत के लिए नगर निगम ने भी मोर्चा संभाला है। अलविदा की नमाज से पहले सभी प्रमुख मस्जिदों के रास्तों और आसपास के इलाकों में साफ-सफाई व चूना छिड़काव के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। पानी के टैंकरों की भी व्यवस्था की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलविदा जुमा की नमाज आज, पुलिस-प्रशासन अलर्ट:जामा मस्जिद पर 1.45 बजे होगी नमाज, नगर निगम ने चलाया सफाई अभियान
    Next Article
    प्रतापगढ़ के पट्टी में किसान मंडी अधूरी रह गई:सपा विधायक राम सिंह पटेल बोले– प्रशासन से लड़कर पैसा मांगा, 100 करोड़ की सड़कें बनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment