Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में चंडिका देवी धाम में 501 कन्याओं का पूजन:नवरात्रि पर कन्याओं को भोजन, पात्र और दक्षिणा भी किया अर्पित

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां चंडिका देवी धाम में नवरात्रि के अवसर पर एक विशाल कन्या भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 501 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया। इस अवसर पर कन्याओं को भोजन, पात्र और दक्षिणा भी अर्पित की गई। पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल रहा। इस आयोजन का नेतृत्व ब्रह्मदेव जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र नारायण तिवारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक अध्यक्ष विजयराज ओझा, उपाध्यक्ष श्याम जी मिश्रा और आशीष मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। उन्होंने कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्रि के इस विशेष अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जालौन पहुंचे:नवरात्रि पर मां रक्तदांतिका व अक्षरा देवी के दर्शन किए
    Next Article
    लखनऊ में गैस सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठे व्यापारी:जानकीपुरम में लोगों ने किया प्रदर्शन, 1 हफ्ते से नहीं आ रही है डिलीवरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment