Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में कमांडेंट पर रिश्वत मांगने का आरोप:होमगार्ड बोला- ड्यूटी बहाली के नाम पर 4 हजार रुपये मांगे, न देने पर वेतन रोका

    5 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में होमगार्ड विभाग एक बार फिर विवादों में घिर गया है। होमगार्ड कमांडेंट धीरेंद्र पांडेय पर रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं। दो होमगार्डों द्वारा लगाए गए इन आरोपों का वीडियो सामने आया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ रहा है। कोहड़ौर थाने की पीआरवी में तैनात होमगार्ड विजय तिवारी ने कमांडेंट पर ड्यूटी बहाल करने के लिए चार हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय में तैनात होमगार्ड सत्येंद्र पांडेय ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं। सत्येंद्र पांडेय के अनुसार, उनकी ड्यूटी प्रयागराज में माघ मेले के दौरान सीओ रमाशंकर सिंह के साथ लगी थी। कमांडेंट कार्यालय को प्रतिदिन उपस्थिति की सूचना भेजी जा रही थी। इसी बीच उनके बेटे की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें ड्यूटी छोड़कर घर आना पड़ा। सत्येंद्र का आरोप है कि ड्यूटी बहाल करने के लिए कमांडेंट ने उनसे चार हजार रुपये मांगे। रकम न देने पर उन्हें अनुपस्थित दिखाकर वेतन रोक दिया गया। वेतन न मिलने के कारण सत्येंद्र पांडेय को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस स्थिति में वह परिवार के साथ होली भी नहीं मना पा रहे हैं। विजय तिवारी ने भी चार हजार रुपये की मांग किए जाने के आरोप को दोहराया है। दोनों होमगार्डों के आरोपों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कमांडेंट बोले- दबाव बनाने को लगाए जा रहे आरोप होमगार्ड कमांडेंट धीरेंद्र पांडेय ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि कुछ लोग दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं और कार्यालय में किसी प्रकार की रिश्वत नहीं ली जाती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में बाइक से गिरकर युवक की मौत:सड़क पर अचानक बेकाबू होकर गिरी बाइक, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा
    Next Article
    कोयला व्यापारी बेटे-बहू दुबई में फंसे:चंदौली से 25 फरवरी को प्री-वेडिंग शूट को गए थे, पिता ने पीएम से सुरक्षित वापसी की लगाई गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment