Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोयला व्यापारी बेटे-बहू दुबई में फंसे:चंदौली से 25 फरवरी को प्री-वेडिंग शूट को गए थे, पिता ने पीएम से सुरक्षित वापसी की लगाई गुहार

    7 hours ago

    1

    0

    चंदौली के कोयला-होटल व्यवसायी का बेटा और बहू समेत परिवार के पांच लोग दुबई में फंस गए हैं। सभी प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए दुबई गए थे। मिडल ईंस्ट में हो रही बमबारी के बीच फ्लाइट रद्द होने से सभी वहीं फंस गए। सभी बुर्ज खलीफा के पास होटल में ठहरे हैं। परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है। दोनों की अप्रैल में शादी हैं। घर में तैयारियां चल रही हैं। कार्ड छप चुके और रिश्तेदारों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। कपल दुबई होटल में कैद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के कोयला व्यापारी अजय जैन सोमवार को मीडिया से बताया कि उनके बड़े बेटे प्रिंस जैन (27) की अप्रैल में शादी होने वाली है। प्री-वेडिंग शूट के लिए वह अपनी मंगेतर पायल जैन (26) के साथ दुबई गए हैं। प्रिंस के साथ छोटा भाई अरिहंत (19), पायल का भाई मोनू जैन (30) और उनकी पत्नी मुस्कान (28) भी है। सभी 25 फरवरी को वाराणसी से दिल्ली के लिए निकले और 27 फरवरी को दुबई पहुंचे। फोटोशूट के बाद 2 मार्च को वापसी थी। जैन ने कहा- वे बुर्ज खलीफा के पास एक होटल में ठहरे हैं। हालांकि, ईरान से जुड़े संघर्ष और क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गईं और वे योजना के अनुसार वापस नहीं लौट सके। जैन ने कहा कि फंसे हुए परिवार के सदस्यों ने दुबई में इंडियन एंबेसी से संपर्क किया। उन्हें संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई, लेकिन उनकी वापसी पर उन्हें स्पष्टता नहीं मिली है। पीएम मोदी से सुरक्षित वापसी की अपील अजय जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने और उनके बच्चों व रिश्तेदारों की जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि सरकार अपने नागरिकों को सुरक्षित घर लाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। वीडियो कॉल से हालचाल, चिंता बरकरार अजय जैन ने बताया कि भारत में परिवार के लोग लगातार वीडियो कॉल के जरिए बेटे-बहू के संपर्क में हैं। घर में शादी की तैयारियों के बीच सभी की चिंता केवल यही है कि बच्चे सुरक्षित लौट आएं। अजय जैन ने कहा- हमारा बेटा प्री-वेडिंग शूट के लिए गया था। उसे वापस आ जाना था, लेकिन अब वह वहां फंसा हुआ है। हम सरकार से अपील करते हैं कि हमारे बच्चों के साथ-साथ जो भी भारतीय वहां फंसे हैं, उन्हें सुरक्षित वापस लाया जाए। प्री-वेडिंग शूट का सपना बना चिंता का कारण दुबई भारतीय युवाओं की पसंदीदा जगह है, जहां ऊंची इमारतें, समुद्र किनारे के दृश्य और आधुनिक लोकेशन मिलती हैं। शूट की योजना महीनों पहले बनाई गई थी, फोटोग्राफर और लोकेशन तय थे, लेकिन अचानक क्षेत्रीय तनाव और ईरान की ओर से हुई बमबारी ने सभी योजनाओं पर पानी फेर दिया। हालांकि दुबई सीधे युद्ध क्षेत्र में नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण उड़ानों पर असर पड़ा। एयरलाइंस ने कुछ रूट बदल दिए हैं और यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार करना पड़ रहा है। इसी वजह से परिवार फिलहाल होटल में ही रुकने को मजबूर है। ------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… 12वीं की छात्रा से रेप, FIR कराई तो हत्या की:बस्ती में आधी रात घर में घुसा आरोपी, सोते वक्त 2 गोली मारी यूपी के बस्ती में सिरफिरे ने 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। सिरफिरे ने कुछ महीने पहले बहला-फुसलाकर छात्रा से संबंध बनाए थे। अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे। परिजनों ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रेप की FIR कराई थी। तब से वो फरार चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में कमांडेंट पर रिश्वत मांगने का आरोप:होमगार्ड बोला- ड्यूटी बहाली के नाम पर 4 हजार रुपये मांगे, न देने पर वेतन रोका
    Next Article
    लखनऊ में जालसाजों ने महिला को ठगा:पंतजलि ऑर्डर के नाम पर महिला से 84 हजार रुपए का किया फ्रॉड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment