Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AI से मिलेगी बोवाई, बीज व रोग की जानकारी:किसानों के लिए CSJMU ने लांच किए Nkosh Kisaan AI

    1 hour ago

    1

    0

    खेती व किसानी के क्षेत्र में एआई बेस्ड एप किसानों की मदद करेगा। सीएसजेएमयू के छत्रपति शाहू जी महाराज इनोवेशन फाउंडेशन और Nkosh ने संयुक्त रूप से बुधवार को Nkosh Kisaan AI को लांच किया। यह एप 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इससे किसान अपनी मातृभाषा में फसल प्रबंधन, उर्वरक उपयोग, रोग नियंत्रण और बाजार रणनीति जैसी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। किसानों की करेगा मदद सीएसजेएमयू के वीसी प्रो.विनय कुमार पाठक ने कहा कि यह एआई प्लेटफॉर्म फसल चयन, बीज बोवाई, उर्वरक एवं कीटनाशक की उचित मात्रा, रोग एवं कीट पहचान, मौसमी रणनीति और कटाई योजना तक संपूर्ण मार्गदर्शन देगा। साथ ही मंडी भाव और बाजार अपडेट की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिससे किसान बेहतर मूल्य निर्धारण कर सकेंगे। इन स्थानों पर कर सकते हैं उपयोग परियोजना से जुड़े विशेषज्ञों ने बताया कि मॉडल को वास्तविक खेतों में परीक्षण और किसानों के फीडबैक के आधार पर विकसित किया गया है। डेयरी, बागवानी, फ्लोरिकल्चर और गार्डनिंग जैसे क्षेत्रों में भी इसके उपयोग की संभावनाएं हैं। जल्द जुड़ेंगी यह सुविधाएं डेवलपर्स के अनुसार आगामी चरण में व्हाट्सएप इंटीग्रेशन, वॉइस कॉल सपोर्ट, कैमरा आधारित फसल रोग पहचान, मिट्टी जांच इंटीग्रेशन और विशेषज्ञ एग्रोनॉमिस्ट परामर्श जैसी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। इससे कम डिजिटल साक्षरता वाले किसान भी आसानी से इसका लाभ उठा सकेंगे। इस मौके पर विश्वविद्यालय के प्रोवीसी प्रो.सुधीर कुमार अवस्थी, रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा, एन कोश के संस्थापक आशुतोष तिवारी, सीएसजेएम इनोवेशन फाउंडेशन से मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. दिव्यांश शुक्ला, प्रोग्राम ऑपरेशन मैनेजर प्रभाकर सिंह आदि रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर शिक्षक हत्याकांड में सिपाही को उम्रकैद:कोर्ट ने लगाया 1 लाख रुपए का जुर्माना, दो साल बाद आया फैसला
    Next Article
    गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर का गंगा में मिला शव:रामपुर से सुबह स्नान के लिए निकले, वापस नहीं लौटे; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment