Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर का गंगा में मिला शव:रामपुर से सुबह स्नान के लिए निकले, वापस नहीं लौटे; पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव बुधवार को हापुड़ के ब्रजघाट स्थित गंगा नदी से बरामद किया गया। मंगलवार शाम तक वे अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे, जबकि बुधवार सुबह वे अपने आवास से गंगा स्नान के लिए निकले थे। सुबह स्नान के लिए निकले, वापस नहीं लौटे पुलिस के अनुसार, बच्चू सिंह मंगलवार शाम तक गवर्नमेंट प्रेस में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे थे। बुधवार सुबह करीब पांच बजे वे अपने सरकारी आवास से गंगा स्नान के लिए निकले, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। कुछ घंटों बाद हापुड़ के ब्रजघाट से उनके शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल मच गई। आवास का दरवाजा खुला मिला जानकारी के अनुसार, उनका आवंटित सरकारी कमरा खुला मिला और ताला अलग कुंडे में लटका हुआ था, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। बच्चू सिंह के निधन की खबर से रामपुर गवर्नमेंट प्रेस में सन्नाटा पसरा हुआ है। सहकर्मी स्तब्ध हैं। गवर्नमेंट प्रेस के प्रशासनिक अधिकारी राजनाथ सिंह गोस्वामी ने बताया कि वे मंगलवार शाम तक ड्यूटी पर थे, लेकिन बुधवार सुबह कार्यालय नहीं पहुंचे। कुछ ही देर बाद उनके निधन की सूचना मिल गई। पड़ोसियों के अनुसार, वे पिछले दो वर्षों से गवर्नमेंट प्रेस की आवासीय कॉलोनी में अकेले रह रहे थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें शांत और व्यवहार कुशल व्यक्ति बताया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारी यह जानने की कोशिश में जुटे हैं कि किन परिस्थितियों में यह घटना घटी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AI से मिलेगी बोवाई, बीज व रोग की जानकारी:किसानों के लिए CSJMU ने लांच किए Nkosh Kisaan AI
    Next Article
    पटियाली थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक धरने पर बैठे:इंस्पेक्टर पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप, 400 कार्यकर्ता 5 घंटे से कर रहे नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment