Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में महिला की संदिग्ध हालात में मौत:मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया, 2 लाख मांग रहे थे

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के सिंगाही गांव में 26 वर्षीय महिला रूपा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी शादी वर्ष 2020 में सिंगाही गांव निवासी महेंद्र सरोज से हुई थी। रूपा देवी बाबू पट्टी गांव निवासी अमरनाथ सरोज की पुत्री थीं। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई शिव प्रकाश सरोज ने रानीगंज पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया है कि शादी के कुछ समय बाद से ही रूपा को दहेज में 2 लाख रुपये की मांग को लेकर पति महेंद्र सरोज सहित ससुराल के अन्य सदस्य—रेखा, रबी और किरन—लगातार प्रताड़ित करते थे। इस मामले को पहले पंचायत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास भी किया गया था परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9 बजे पुलिस से सूचना मिलने पर वे सिंगाही गांव पहुंचे। वहां घर के अंदर रूपा देवी का शव बेड पर पड़ा मिला। मायके पक्ष का आरोप है कि रूपा की हत्या की गई है। उन्होंने इस मामले में एक अधिवक्ता सहित कुछ अन्य लोगों को भी संदिग्ध बताया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती ट्रेन में चढ़ते समय महिला का पैर फिसला:मौत, महोबा स्टेशन पर पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच में फंसी
    Next Article
    पीलीभीत में कटना नदी का पुनरुद्धार शुरू:विधायक और DM ने फावड़ा चलाकर किया श्रमदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment