Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में 2739 स्थानों पर होलिका दहन:सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, मजिस्ट्रेट और पुलिस तैनात

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च चौक से शुरू होकर श्रीराम चौराहा और पंजाबी मार्केट तक निकाला गया। इस दौरान अधिकारियों ने बाजारों का निरीक्षण कर व्यापारियों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बताया कि जनपद में होली के लिए सेक्टर और जोनल व्यवस्था लागू की गई है। संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि पर्व के दौरान पेयजल और विद्युत आपूर्ति 24 घंटे जारी रहेगी। इसके अतिरिक्त, खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जानकारी दी कि जिले में कुल 2739 स्थानों पर होलिका दहन होना है, जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अराजकतत्वों और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और लोगों से शांति व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा सफारी पार्क में रेस्क्यू मादा लेपर्ड शावक की मौत:पैर में लगडाहट के बाद चल रहा था इलाज, स्कूल से लाया गया था
    Next Article
    आजमगढ़ में त्योहारों को लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी:जिले के संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण अधिकारियों को दिए गए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment