Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में गैस सिलेंडर किल्लत पर सपा का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर लेकर मार्च किया, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी (सपा) ने गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष शांति सिंह के नेतृत्व में हुआ, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पहले देखें, 2 तस्वीरें… कार्यकर्ता हाथों में गैस सिलेंडर लेकर सपा कार्यालय से अंबेडकर चौराहे तक मार्च करते हुए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। घंटों लाइन में खड़ा होने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर सपा नेता ज्योत्सना सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सहित देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित हो गई है और कालाबाजारी बढ़ गई है। सिंह ने कहा कि गैस सिलेंडर की कमी के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को खाना बनाने में दिक्कत हो रही है और महिलाओं को सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। लेकिन सरकार सिर्फ चुनाव पर ध्यान दे रही है। 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनीष पाल ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वोटों में गड़बड़ी करके जीत हासिल करती है। पहले विधानसभा चुनाव में ऐसा होता था, अब राज्यसभा चुनाव में भी ऐसा ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। सपा नेताओं ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महंगाई, शिक्षा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से समाज का हर वर्ग प्रभावित है। इस प्रदर्शन के माध्यम से सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई और गैस संकट के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ी:सर्दी, जुकाम, बुखार के मामले बढ़े; ओपीडी 500 तक पहुंची
    Next Article
    कुशीनगर में त्योहारों पर डीएम-एसपी की बैठक:शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील, नई परंपराओं पर रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment